फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 साल बाद घर में गूंजी थी किलकारी, एक झटके में चली गई जान...देखकर मां बेहोश

Sun, 17 Jun 2018 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
चंडीगढ़ में बच्चे की मौत
शादी के 9 साल बाद घर में किलकारी गूंजी थी, लेकिन एक झटके में ही वो हमेशा के लिए दुनिया से विदा हो गया, मां अभी तक सदमे में है। हादसा चंडीगढ़ में हुआ। सेक्टर-26, बापूधाम कॉलोनी के फेज-2 के मकान नंबर-216 की तीसरी मंजिल पर खेलता हुआ 18 महीने का एक बच्चा ग्रिल के बीच से नीचे गिर गया।
विज्ञापन

2 of 5
चंडीगढ़ में बच्चे की मौत
आवाज सुनकर आसपास खड़े लोगों ने उसे तुरंत उठाया और जीएमएसएच-16 ले गए। सिर पर लगी गंभीर चोट के चलते उसे पीजीआई रेफर किया गया, जहां सोमवार रात करीब सवा ग्यारह बजे उसकी मौत हो गई। बच्चे की पहचान दीपक के रूप में हुई। झकझोर देने वाला यह हादसा सोमवार की दोपहर उस समय हुआ जब मां रसोई में खाना बना रही थी। उस दौरान बच्चा खेलते-खेलते ग्रिल के पास पहुंचा।
विज्ञापन

3 of 5
चंडीगढ़ में बच्चे की मौत
अचानक उसके चिल्लाने की आवाज हुई तो शोर सुनकर मां भी दौड़ी आई। देखा उसका बच्चा गली में नीचे औंधे मुंह पड़ा है। वह रोती चिल्लाती हुए नीचे उतरी और अपने इकलौते कलेजे के टुकड़े को अन्य लोगों की मदद से जीएमएसएच ले गई। बेटे के साथ हुए हादसे का पता लगने पर पेशे से ऑटो चालक पिता मोती लाल भी तुरंत अस्पताल पहुंचे। हालत नाजुक होने के चलते सोमवार देर रात बच्चे ने दम तोड़ दिया।

4 of 5
चंडीगढ़ में बच्चे की मौत
सीसीटीवी कैमरों में वीडियो कैद
यह हादसा मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। इसमें बच्चा अचानक तीसरी मंजिल से जोरदार तरीके से नीचे गिरता दिखा। तुरंत बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और बच्चे को उठाकर परिवार सहित अस्पताल ले गए। पुलिस ने बताया कि परिवार या आसपास के किन्हीं भी अन्य लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को नहीं दी। पुलिस को हादसे का पता कई घंटे बाद लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
baby hold mother hand
ये बरतें सावधानियां
मकान की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले बच्चों का विशेष ध्यान रखें। ग्रिल या दीवार छोटी हों तो उन्हें ऊंचा करवाएं। बच्चे को अकेला ने छोड़ें। अनजान के बेल बजाने पर उन्हें ऊपर आने की अनुमति नहीं दें। किसी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने या कोई संदिग्ध वस्तु पड़े होने पर पुलिस को सूचना दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें