नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : फाइल
जानकारी के मुताबिक, सिद्धू जेल में तड़के तीन बजे उठकर नितनेम के बाद ध्यान पर बैठ जाते हैं। तीन घंटे ध्यान करने के बाद सैर करते हैं। डॉक्टरों की सलाह पर नाश्ते में फल एवं ड्राई फ्रूट लेते हैं। दोपहर को भी वह योग व ध्यान करते हैं। शाम को फिर सिद्धू ध्यान पर बैठते हैं। सैर व योग करने से सिद्धू का वजन 135 किलो से घटकर पांच महीनों में करीब 100 किलो रह गया है। सिद्धू के वकील एचपीएस वर्मा का कहना है कि उन्हें डॉक्टरों ने वजन कम करने की सलाह दी थी, क्योंकि सिद्धू को लिवर संबंधी समस्या है। सिद्धू जेल में अपनी शारीरिक फिटनेस पर पूरा जोर दे रहे हैं, अभी वह और वजन कम करना चाहते हैं।