फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो अब भाजपा की टिकट पर यहां से चुनाव लड़ सकते हैं अक्षय कुमार!

Sun, 07 May 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
राजनीति में कदम रख सकते हैं अक्षय कुमार!
पीएम मोदी के बड़े फैन अक्षय कुमार हमेशा सैनिकों की मदद कर सुर्खियों में रहते हैं। अब वह भाजपा की टिकट पर यहां से चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
अक्षय कुमार - फोटो : SELF
जी हां, आपने सही पढ़ा। भाजपा सरकार के कामों की अकसर तारीफ करने वाले अक्षय कुमार अब भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
Akshay Kumar
दरअसल, सांसद विनोद खन्ना के निधन के बाद खाली हुई गुरदासपुर-पठानकोट लोकसभा सीट पर उपचुनाव में विनोद खन्ना की पत्नी कविता के साथ अक्षय कुमार का नाम भी चर्चा में है। 

4 of 10
राजनीति में कदम रख सकते हैं अक्षय कुमार!
यहां बताना जरूरी है कि इस सीट को लेकर सिर्फ अक्षय कुमार ही नही बल्कि ऋषि कपूर तथा सन्नी दियोल का नाम भी सामने आ रहा है।
विज्ञापन

5 of 10
अक्षय कुमार
लेकिन सूत्रों के अनुसार, भाजपा अक्षय को टिकट दे सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैन अक्षय कभी किसानों तो कभी सैनिकों की मदद कर सुर्खियों में रहते हैं। 
विज्ञापन

6 of 10
अक्षय कुमार
हालांकि एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक अक्षय कुमार ने ऐसी खबरों का खंडन किया है। अक्षय ने कहा कि वह फिल्मों की शूटिंग में वयस्त है, ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन

7 of 10
अक्षय कुमार
भाजपा जिला महामंत्री विजय वर्मा ने कहा, ‘वैसे यहां से कविता सही उम्मीदवार हैं। बावजूद इसके पार्टी जिसे टिकट देगी, हम उसका साथ देंगे।’ 

8 of 10
अक्षय खन्ना
उधर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है कि भाजपा अक्षय खन्ना को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। ऐसे कयास इसलिए भी लगाए जा रहे हैं क्योंकि भाजपा परिवार की विरासत परिवार में रखना चाहेगी। इसका एक कारण विनोद खन्ना भी हैं। उनकी मौत के बाद लोगों की सहानुभूति अक्षय खन्ना को मिल सकती है।

9 of 10
अक्षय खन्ना
2009 में अक्षय अपने पिता के लिए प्रचार भी कर चुके हैं।  ऐसे में उनका फेस गुरदासपुर के लिए नया नहीं होगा। अक्षय खन्ना का फिल्म करियर भी कुछ खास नहीं रहा। 42 साल के अक्षय खन्ना की आखिरी फिल्‍म साल 2016 में आई 'ढिशूम' थी। इस फिल्म के जरिए अक्षय ने लगभग 5 सालों बाद बॉलीवुड में वापिसी की थी।
 
विज्ञापन

10 of 10
अक्षय खन्ना
 दुर्भाग्य से यह फिल्म भी कुछ खास नहीं कर पाई। अक्षय ने अपने 19 साल के करियर में 37 फिल्में की हैं। एक अच्छा एक्टर होने के बाद भी उनका फिल्मी करियर बेहद  उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उनके लिए भी बॉलीवुड छोड़ राजनीति में आना कोई बड़ी बात नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें