फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमिकल से पके फलों को खाने के नजीते हैं बेहद खतरनाक, खरीदते समय ऐसे पहचानें

Sun, 07 May 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
कैमिकल से पके फलों को खाने के नजीते हैं बेहद खतरनाक
सीजन के शुरु होते ही फलों को पकाने में कैमिकल का इस्तेमाल धड़ल्ले से होने लगता है, लेकिन ये सेहत के लिए बहुत खतरनाक होते हैं। आम या पपीता खरीदते समय आप असली-नकली की ऐसे पहचान कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
कैमिकल से पके फलों को खाने के नजीते हैं बेहद खतरनाक
आपको जानकर हैरानी होगी कि आज से 53 साल पहले 1964 में ही सरकार ने फलों को पकाने में कैल्शियम कार्बाइड के इस्तेमाल को प्रतिबंधित किया हुआ है। लेकिन ये खतरनाक केमिकल फलों को पकाने के लिए इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 10
कैमिकल से पके फलों को खाने के नजीते हैं बेहद खतरनाक
आमतौर पर फल व्यापारी इस केमिकल को मसाला कहते हैं और इससे आम, केले या फिर पपीते पकाए जाते हैं। कैल्शियम कार्बाइड हमारे शरीर के लिए बहुत ख़तरनाक होता है। डॉक्टरों के मुताबिक इस खतरनाक कैमिकल के लगातार इस्तेमाल से कैंसर होने की पूरी आशंका रहती है।

4 of 10
papaya
फलों को केमिकल से पकाने वाले फल विक्रेताओं पर शुक्रवार को शिकंजा कसा गया। एसडीएम डॉ. तपस्या राघव के नेतृत्व में फूड सेफ्टी, मार्केट कमेटी व पुलिस ने सवेरे छह बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 26 मंडी में छापा मारा। छापे की सूचना मिलते ही मार्केट में हड़कंप मच गया। फल विक्रेता अपना सामान छोड़कर फरार हो गए। जांच में पता चला कि कैल्शियम कार्बाइड केमिकल से पपीते को पकाया जा रहा था। 
विज्ञापन

5 of 10
papaya
इस दौरान आम को विशेष मिश्रण इथिलिन से पकाया जा रहा था। हालांकि अभी इसे लेकर विभाग असमंजस में है। हालांकि फूड सेफ्टी रेग्युलेशन के मुताबिक एक किलोग्राम फल में तीन मिलीग्राम इथिलिन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बावजूद विभाग ने ईथिलिन को इकट्ठा कर रख लिया है। विभाग के अधिकारी इस बारे में उच्चाधिकारियों से विचार-विमर्श करेंगे। 
विज्ञापन

6 of 10
papaya
डेजिग्नेटेड आफिसर सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें काफी दिन से इस बारे में शिकायत मिल रही थी। वीरवार को एसडीएम तपस्या राघव के साथ पहले पूरे मार्केट में रेकी की। इस दौरान पता लगा लिया गया था कि कहां-कहां केमिकल से फलों को पकाया जा रहा है।
विज्ञापन

7 of 10
papaya
हालांकि जांच में सिर्फ पपीता ही मिला, जिसे कैल्शियम कार्बाइड से पकाया जा रहा था। फल विक्रेताओं ने अधिकारियों को आश्वासन दिया कि वे आगे से केमिकल युक्त फल को नहीं खरीदेंगे। फूड सेफ्टी विंग के डेजिग्नेटेड आफिसर सुखविंदर सिंह ने बताया कि केमिकल युक्त फल खाने से न्यूरो से संबंधित बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। डायरिया और पेट संबंधी बीमारियों का खतरा रहता है।
 

8 of 10
papaya
यदि फल पूरे एक रंग से पक रहा है तो समझ जाइए कि केमिकल का इस्तेमाल किया गया है। बिना केमिकल से फल पर कई रंग होते हैं जैसे कि आम कहीं से पीला होगा या फिर हरा। फल में जगह-जगह सफेद रंग के धब्बे जैसे होंगे। इससे आसानी से फल को पहचाना जा सकता है।

9 of 10
कैमिकल से पके फलों को खाने के नजीते हैं बेहद खतरनाक
आम खरीदने से पहले इन्हें चखकर देखें चखने से मीठे और स्वादिष्ट लगें तो ही लें। जबकि कार्बाइड से पकाए फल का स्वाद किनारे पर कच्चा और बीच में मीठा होता है। पके हुए फल का वेट और कलर एक समान होता है। स्वाद में भी पूरा फल एक समान मीठा होता है। यह लंबे समय तक खराब नहीं होते। जबकि कार्बाइड से पकाए फलों का भार समान नहीं होता।
विज्ञापन

10 of 10
कैमिकल से पके फलों को खाने के नजीते हैं बेहद खतरनाक
मुमकिन हो तो बाजार से आम खरीदने के बजाय सीधे आम के बगीचे से ही खरीदें और घर में ही घास, कागज, या प्याज के बीच रखकर इन्हें पकाएं। बाजार से खरीदे हुए आम पहले साफ पानी से धो लें फिर किसी ठंडी जगह पर 1-2 घंटे रख दें. इसके बाद खाने में इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें