फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म देखकर कबाड़ से बना डाली अनोखी बाइक, हैरान कर देगा जुगाड़

Tue, 01 Nov 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 6
बंबूकाट बाइक - फोटो : अमर उजाला
फिल्म देखकर एक युवक ने कबाड़ से अनोखी बाइक बना डाली। इसे बनाने को उसने जो जुगाड़ लगाए, देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
बंबूकाट बाइक - फोटो : अमर उजाला
दूध की ड्रमी, जीप का टायर और लोहे का तसला लिया और तैयार हो गई बाइक। आप सोच रहे होंगे ये कैसे हुआ? आइए आपको बताते हैं तरीका।
विज्ञापन

3 of 6
बंबूकाट बाइक
ये है जुगाड़ की बाइक बंबूकाट। आजकल इसका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्मों में ये बाइक धड़ल्ले से प्रयोग की जा रही है। इस जुगाड़ बाइक को तैयार किया है मोहाली के रंजीत रंधावा ने।

4 of 6
बंबूकाट बाइक
कैसे तैयार हुईः इस बाइक को कबाड़ से बनाया गया है।  बैकसाइड में जीप का टायर डाला गया है। उसके बाद पेट्रोल टैंक की जगह दूध की टंकी फिट की गई है। टंकी पेट्रोल टैंक का ही काम करता है। बाइक की सीट की जगह लोहे के तसले काटकर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बंबूकाट बाइक
मिला था प्रोजेक्टः रंजीत बताते हैं कि जब उन्हें इस बाइक को बनाने का प्रोजेक्ट मिला, तभी उन्होंने इसे बनाने के लिए कबाड़ का सामान इकट्‌ठा करना शुरू किया। उन्होंने पहले अपने दिमाग में इस बाइक का खाका तैयार किया और उसके बाद उसे सांचे में ढालना।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बंबूकाट बाइक
ऐसे मिला था प्रोजेक्टः रंजीत बताते हैं कि एक दोस्त के जरिए उनकी फिल्म के प्रोड्यूसर से मुलाकात हुई थी। उनकी दुकान के बारे में जानकर प्रोड्यूसर ने उन्हें ये बाइक तैयार करने का प्रोजेक्ट दिया। जब उन्होंने तैयार बाइक देखी तो यह उन्हें काफी पसंद आई और अब ये पंजाब भर में मशहूर हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें