फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली के पहले मेयर ने संभाली कुर्सी, ये काम करेंगे पहले

Tue, 01 Sep 2015 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 7
मोहाली नगर निगम के पहले मेयर कुलवंत सिंह ने अपनी कुर्सी संभाल ली। साथ ही विरोधियों को अपने मनसूबों से वाकिफ करा दिया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

मोहाली के पहले मेयर ने संभाली कुर्सी, ये काम करेंगे पहले

2 of 7
नए मेयर ने कहा कि वे सबसे पहले नगर निगम द्वारा 13 करोड़ रुपये की लागत से दिए गए शहर की सफाई ठेके की अपने स्तर पर जांच कराएंगे। अगर सफाई के काम में कमियां पाई गईं, तो काम कर रही कंपनी का ठेका 13 दिन में कैंसिल कर दिया जाएगा। साथ ही सफाई के लिए अन्य इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

मोहाली के पहले मेयर ने संभाली कुर्सी, ये काम करेंगे पहले

3 of 7
मेयर ने बताया कि शहर की सफाई उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है। वह शहर को चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित करना चाहते हैं। इस काम में कोई भी कमी नहीं छोड़ी जाएगी। हालांकि उन्होंने माना कि जिस कंपनी को सफाई का ठेका दिया गया है। उसे काम संभाले हुए अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में वह जल्दबाजी में कोई भी फैसला नहीं लेना चाहते हैं। इसके लिए पूरे शहर का दौरा किया जाएगा।

मोहाली के पहले मेयर ने संभाली कुर्सी, ये काम करेंगे पहले

4 of 7
मेयर ने कहा कि सफाई के बाद तीन और चीजों पर उनका पूरा फोकस रहेगा। इसमें सड़कें, ट्रैफिक लाइट्स और स्ट्रीट लाइट्स शामिल हैं। इनमें जो भी कमियां सामने आएगी। उन्हें पहल के आधार पर सुधारा जाएगा। निगम में हाल ही में जो गांव शामिल हुए हैं। उनमें सफाई और विकास का काम पहल के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

मोहाली के पहले मेयर ने संभाली कुर्सी, ये काम करेंगे पहले

5 of 7
मेयर ने कहा कि पेड पार्किंग के पक्ष में वह हैं। हालांकि इस मामले में पार्षदों से राय लेंगे। इसके बाद ही आगे का फैसला किया जाएगा। उन्होंने कि पेड पार्किंग से जहां गाड़ियां सुरक्षित रहती है। वह लड़ाई झगड़े होने से रुकते है।
विज्ञापन

मोहाली के पहले मेयर ने संभाली कुर्सी, ये काम करेंगे पहले

6 of 7
मोहाली को स्मार्ट सिटी का दर्जा न मिल पाने के मामले में मेयर ने कहा कि उन्हें इसके लिए दुख है। क्योंकि मोहाली स्मार्ट सिटी की सारी शर्तों को पूरा करता है। लेकिन शहर के दो बड़े नेताओं ने नगर निगम गठित नहीं होने दिया। इसके चलते स्मार्ट सिटी के लिए प्रस्ताव हाउस में नहीं लाया जा सका। वहीं, उन्होंने कहा कि अमृतसर का एक मंत्री भी इसके लिए जिम्मेदार है। जिसके पास स्थानीय निकाय विभाग का चार्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली के पहले मेयर ने संभाली कुर्सी, ये काम करेंगे पहले

7 of 7
मेयर के साथ डिप्टी मेयर रिशव जैन और डिप्टी मेयर मनजीत सेठी ने सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी में कार्यभार संभाला। समारोह में अकाली दल-बीजेपी की एक पार्षद प्रकाशवती को छोड़कर कोई भी शामिल नहीं हुआ। पदभार संभालने से पहले मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर अपने समर्थकों सहित गुरुद्वारा अंब साहिब पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें