फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, नशे में टल्ली उज्बेकी युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा

Tue, 01 Sep 2015 07:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
विज्ञापन
1 of 8
शराब के नशे में धुत्त उज्बेकी युवती ने बीच सड़क इतना हाई वोल्टेज ड्रामा किया कि देखने वालों के होश उड़ गए। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन

देखिए, नशे में टल्ली उज्‍बेकी युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा

2 of 8
युवती शराब के नशे मे टल्ली थी। पहले उस युवती ने अंबाला से गुजर रहे हाइवे पर मोहड़ा के पास हंगामा किया और फिर जब उसे कैंट सिविल लाया गया, तो उसने वहां भी अपना ड्रामा और हंगामा जारी रखा।
विज्ञापन

देखिए, नशे में टल्ली उज्‍बेकी युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा

3 of 8
लोगों ने हंगामे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की पड़ताल की और युवती को थाने ले गई। देर रात ही उसे अदालत में पेश किया गया, जहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस को युवती के खिलाफ फोरेन एक्ट के तहत केस दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने बताया कि युवती के पास न तो पासपोर्ट था और न ही इमिग्रेशन से संबंधित जरूरी दस्तावेज।

देखिए, नशे में टल्ली उज्‍बेकी युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा

4 of 8
कुछ वाहन चालकों ने सूचना दी थी कि एक विदेशी युवती मोहड़ा हाइवे पर सड़क पर अजीबो-गरीब हरकतें कर रही थी। तभी पुलिस मौके पर पहुंची और उसने युवती को संभाला। युवती कभी हाइवे के बीच में बैठती, कभी गाडिय़ों को रूकती और कभी सड़क पर भाग रही थी। युवती आपे से बाहर थी। करीबन एक घंटे तक ट्रैफिक भी प्रभावित होता रहा।
विज्ञापन

देखिए, नशे में टल्ली उज्‍बेकी युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा

5 of 8
सिविल अस्पताल में लाने के बाद भी युवती अपने-आप में नहीं थी। उसे इमरजैंसी वार्ड में ले जाया गया। मगर युवती वहां से निकलकर बाहर आ गई और बाहर आकर परिसर में जोर-जोर से पुलिस कर्मियों पर ही चिल्लाने लगी। उसके बाद वे वहीं परिसर में साईं मंदिर में चली गई और वहां बैठ गई। वहां पुलिस इंचार्ज सीमा व अन्य महिला कर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया। मगर युवती कुछ भी समझने को तैयार नहीं थी।
विज्ञापन

देखिए, नशे में टल्ली उज्‍बेकी युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा

6 of 8
इसी दौरान युवती ने अचानक एक महिला पुलिस कर्मी से हाथापाई शुरू कर दी। उसके बाद युवती मंदिर परिसर से बाहर निकली और इमरजैंसी वार्ड के सामने फिर से हंगामा करने लगी। इस दौरान करीबन छह घंटे गुजर गए।
विज्ञापन

देखिए, नशे में टल्ली उज्‍बेकी युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा

7 of 8
थाने में लाकर भी युवती अपने-आप में नहीं थी। थाने में एसीपी पंखुड़ी भी पहुंच गई। एसीपी ने भी उससे पूछताछ शुरू की। तब युवती ने बताया कि वे उज्बेकिस्तान से आई है और वे दिल्ली से यहां पहुंची है। युवती ने बताया कि वे टूरिस्ट वीजा पर यहां आई है। युवती बार-बार एसीपी से दिल्ली वापस भेजने को कहती रही।
विज्ञापन

देखिए, नशे में टल्ली उज्‍बेकी युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा

8 of 8
अंबाला पुलिस स्टेशन पड़ाव इंचार्ज सीमा ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आदेशों पर खुद को उज्बेकिस्तान की बताने वाली युवती के खिलाफ फोरेन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। क्योंकि न तो युवती के पास अपना पासपोर्ट था और न ही जरूरी दस्तावेज। सोमवार को फिर युवती को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें