फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नेताओं की हत्या को लेकर बड़े खुलासे, किसी और को मारने की थी प्लानिंग लेकिन...

Fri, 20 Dec 2019 01:49 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
murder - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के सेक्टर-15डी में हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन (एचएसए) से जुड़े दो छात्रों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में नया तार जुड़ गया है। हत्यारे सेक्टर 22 निवासी आशु नैन को मारने आए थे लेकिन वारदात से 20 मिनट पहले वह वहां से निकल चुका था। सूत्रों के अनुसार जांच में पता चला है कि आशु नैन ने बीते 28 नवंबर को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी और एनएसयूआई के छात्र नेता अंकित नरवाल के सिर पर रंजिशन बियर की बोतल फोड़ दी थी। इस वजह से दोनों में रंजिश चली आ रही थी। पुलिस को शक है अंकित नरवाल दोहरे हत्याकांड केस में शामिल है। पुलिस टीमें अंकित नरवाल को दबोचने के लिए सोनीपत, रोहतक समेत हरियाणा के अन्य जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस एनएसयूआई नेता अंकित नरवाल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस ने अंकित को दबोचने के लिए दो टीमों का गठन किया है। सूत्रों के अनुसार यह डीएवी के बाहर अंकित नरवाल से लड़ाई झगड़े के दौरान आशु नैन के पास विनीत और अजय भी थे। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि इसमें विनीत और अजय बेवजह मारे गए, जबकि रंजिश आशु नैन के साथ चली आ रही थी। पुलिस हत्यारों के करीब है, जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी।   
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लॉरेंस और संपत पर भी शक 
पुलिस सूत्रों के अनुसार अंकित नरवाल गैंगस्टर लॉरेंस और संपत नेहरा का करीबी है। आशु और अंकित के बीच पिछले काफी समय से लड़ाई झगड़े होते रहे हैं। पुलिस अब लॉरेंस और संपत के एंगल से मामले को टटोल रही है। वारदात के बाद से अंकित का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस उसके रिश्तेदारों और परिवार से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि अंकित के गिरफ्त में आने से मामला पूरी तरह से साफ हो जाएगा।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दोनों का हुआ पोस्टमार्टम 
जींद के बराह निवासी विनीत घर का इकलौता चिराग था। उसके पिता हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं। विनीत चंडीगढ़ गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11 में बीएससी फाइनल ईयर का छात्र था, जबकि गोहाना निवासी अजय उर्फ अज्जू दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता हरियाणा में बिजनेसमैन हैं। अजय सेक्टर 32 स्थित एसडी कॉलेज में एम कॉम छात्र था। गुरुवार को पुलिस ने मृतक विनीत और अजय उर्फ अज्जू का जीएमएसएच-16 में पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यह था मामला 
बीते बुधवार रात सवा दस बजे सेक्टर 15डी स्थित मकान नंबर 3556 में तीन से चार आरोपियों ने विनीत और अजय से आशु नैन के बारे में पूछा। उन्होंने आशु के बारे में कुछ बताने से मना किया तो आरोपियों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर उनकी हत्या कर दी, जबकि इस बीच रजाई ओढ़कर सो रहे उनके साथी मोहित पुनिया की जान बच गई। पुलिस जांच में आरोपियों ने कुल 11 गोलियां बरसाई थीं, जिसमें से 9 खोखे और 2 कारतूस बरामद हुए थे। सेक्टर 11 थाना पुलिस ने मोहित पुनिया की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ 302, 34 और ऑर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें