फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र 103 साल, रीढ़ की हड्डी टेढ़ी और पीएम मोदी को दिया फिट रहने का आशीर्वाद, बताए 5 नुस्खे

Fri, 30 Aug 2019 11:49 AM IST
खुशबू गोयल संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
मान कौर - फोटो : अमर उजाला
103 वर्षीय मान कौर की रीढ़ की हड्डी टेढ़ी हो चुकी है, उसके बावजूद वे काफी फिट हैं और उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को भी फिट रहने का आशीर्वाद दिया। उन्हें पांच नुस्खे बताए, जानिए।
विज्ञापन

2 of 6
एथलीट मान कौर
वेटरन एथलीट मान कौर (103) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में ‘फिट इंडिया’ कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया। यह कार्यक्रम दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में वीरवार सुबह हुआ। मान कौर को एथलेटिक्स में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर मान कौर के साथ उनका (79) वर्षीय बेटा गुरदेव सिंह भी मौजूद रहा। प्रधानमंत्री ने मान कौर से गर्मजोशी से मुलाकात की और इस उम्र में उनके फिट रहने पर खुशी जताई।
विज्ञापन

3 of 6
मान कौर - फोटो : फाइल फोटो
मान कौर ने भी प्रधानमंत्री को फिट रहने का आशीर्वाद दिया। मान कौर ने उन्हें बताया कि वे आज भी सुबह और शाम नियमित रूप से सैर और योगा करती हैं। कई बार वह सब को हटाकर खुद ही खाना बनाने लगती हैं। पटियाला में 1916 में जन्मीं मान कौर को बाजार के खान-पान से परहेज है। उनकी सुबह के नाश्ते की शुरुआत जूस से होती है। पूरे दिन में सुबह और रात को ही वह सादा खाना खाती हैं। सुबह छह बजे उठकर पूजा के बाद रोजाना अभ्यास करना उनकी दिनचर्या में शामिल है।

4 of 6
मान कौर
मान कौर कहती हैं कि खुद को फिट और स्वस्थ रखना उन्हें काफी पसंद है। हालांकि उनकी रीढ़ की हड्डी टेढ़ी हो चुकी है, लेकिन वे दौड़ना नहीं छोड़ेंगी। बता दें मान कौर देश ही नहीं विदेशों में भी आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर नाम रोशन कर रही हैं। कुछ ही दिन पहले मान कौर को गॉल ब्लेडर से संबंधित बीमारी की शिकायत हुई थी। अब वह इस बीमारी से उबर रही हैं। लेकिन खेल के प्रति उनके उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई देती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
मान कौर
वह इस साल दिसंबर में मलयेशिया में एशियन गेम्स और अगले साल के शुरू में कनाडा में होने वाली एथलेटिक मीट में हिस्सा लेने के लिए अभ्यास कर रही हैं। वहीं दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मान कौर को सम्मान मिलने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों का कहना है कि उनके लिए मान कौर हमेशा से एक मिसाल और आदर्श रहीं हैं। उनसे प्ररेणा लेकर ही परिवार का हर सदस्य आज अपने आप को फिट रखने में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मान कौर
उपलब्धियों पर एक नजर..
कनाडा में 2013 के अंत में मास्टर्स चैंपियनशिप में 100 मीटर, 400 मीटर,  200 मीटर, गोला फेंकऔर जेवलियन थ्रो में हिस्सा लेते हुए 5 गोल्ड जीते। अमेरिका में 2013 में वर्ल्ड सीरीज गेम्स में मान कौर ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, शॉटपुट, जेवलियन थ्रो में हिस्सा लेते हुए 5 गोल्ड मेडल जीते। अमेरिका में 2011 में यूएसए में अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। एथलीट ऑफ द ईयर के खिताब से भी नवाजी गईं। मान कौर भारत की पहली वेटरन खिलाड़ी हैं, जिसे यह खिताब मिला है। न्यूजीलैंड में 2017 में आकलैंड में हुए वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में 100 मीटर रेस को मान कौर ने 14 सेकेंड में पूरा कर नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड जीता। इसके साथ ही 200 मीटर रेस, शॉट पुट, जेवलियन थ्रो में भी गोल्ड जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें