अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता व बबीता की छोटी बहन एवं अंतरराष्ट्रीय एमएमए खिलाड़ी रितू फौगाट आज परिणय सूत्र में बंध जाएंगी। वो सोनीपत निवासी सचिन के साथ अपने पैतृक गांव बलाली के समीप स्थित एक वाटिका में आठ फेरे लेंगी। आठवां फेरा बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का होगा। इसकी पुष्टि उनके पिता महाबीर फौगाट ने की है।