अशोक चक्र
अशोक चक्र का निर्माण हरियाणा के यमुनानगर में हुआ है। यहां के टोपरा कलां गांव के लोग उसे वापस तो नहीं ला सकें, लेकिन 45 लाख की लागत से इसका धर्म चक्र बना दिया। अशोक स्तंभ में होने की वजह से धर्म चक्र को अशोक चक्र के नाम से जाना जाता है। 30 फीट ऊंचा सुनहरे रंग का यह चक्र अशोका इडिक्ट पार्क में आठ फीट ऊंचे प्लेटफार्म पर स्थापित कर दिया गया है।
ग्राम पंचायत व दी बुद्धिस्ट फोरम ने 12 कारीगरों द्वारा छह महीने में इसे तैयार करवाया है। ग्रामीणों के जज्बे को देखते हुए हाल ही में प्रदेश के टूरिज्म डिपार्टमेंट ने अशोका इडिक्ट पार्क विकसित करने के लिए दो करोड़ रुपए की ग्रांट भी मंजूर की है।