फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ता पालने के शौकीन हैं तो देखिए अहम सरकारी फरमान

Thu, 16 Jul 2015 08:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
1 of 9
अगर आप कुत्ता पालने के शौकीन हैं तो अगस्त से नया सरकारी फरमान लागू हो जाएगा। फरमान पर अमल न किया तो कार्रवाई को तैयार रहें। देखिए, क्या है ये फरमान।
विज्ञापन

कुत्ता पालने के शौकीन हैं तो देखिए अहम सरकारी फरमान

2 of 9
नए फरमान के मुताबिक अगस्त से आपको कुत्ते का रजिस्ट्रेशन निगम के पास करवाना जरूरी होगा। ऐसा न करने पर निगम नोटिस देकर जुर्माने के साथ कार्रवाई भी करेगा। निगम हेल्थ ब्रांच के पास देकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन एक साल के लिए होगा। अगले साल रजिस्ट्रेशन रिन्यू भी करवाना होगा।
विज्ञापन

कुत्ता पालने के शौकीन हैं तो देखिए अहम सरकारी फरमान

3 of 9
अगर तय डेट से चूके, तो निगम 250 रुपये की जगह 350 रुपये, यानी 100 अतिरिक्त चार्ज भी वसूलेगा। वहीं, कुत्तों के सेल-परचेज से जुड़े लोगों को रजिस्ट्रेशन के लिए 2000 रुपये निगम को देने होंगे। रजिस्ट्रेशन के बाद अगर इसमें थोड़ी सी भी चूक रही, तो निगम को जुर्माना देना पड़ेगा।

कुत्ता पालने के शौकीन हैं तो देखिए अहम सरकारी फरमान

4 of 9
अपने कुत्ते का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अपने एरिया के साथ लगने वाले निगम के जोन दफ्तर में जाना होगा। वहां पर हेल्थ ब्रांच क्लर्क से एप्लीकेशन फॉर्म लेकर भरना होगा। इस एप्लीकेशन के साथ 250 रुपये देने होंगे। इसके साथ कुत्ते की दो फोटो भी देनी होगी।
विज्ञापन

कुत्ता पालने के शौकीन हैं तो देखिए अहम सरकारी फरमान

5 of 9
फॉर्म में एप्लीकेंट का नाम, पिता का नाम, रिहायशी एड्रेस, हाउस नंबर, वार्ड नंबर, लोकेलिटी, परमानेंट एड्रेस, कैटेगरी ऑफ डॉग, टाइप ऑफ डॉग, डॉग का इम्युनाइजेशन करवाया गया है या नहीं। पूरी जानकारी लेने बाद निगम की तरफ से एक टोकन जारी किया जाएगा। जिसे कुत्ते के गले में डालना जरूरी होगा।
विज्ञापन

कुत्ता पालने के शौकीन हैं तो देखिए अहम सरकारी फरमान

6 of 9
इन बातों का भी रखना होगा ध्यान: 2 साल की उम्र होते ही कुत्ते का स्टरलाइजेशन करवाना होगा। पड़ोसी के घर में घुसकर अगर नुकसान हुआ, तो मालिक की होगी जिम्मेदारी, गली में घूमते पाए जाने वाले कुत्ते को निगम कर सकेगा जब्त।
विज्ञापन

कुत्ता पालने के शौकीन हैं तो देखिए अहम सरकारी फरमान

7 of 9
ध्यान देने योग्य अन्य बातें: पड़ोसी की शिकायत मिलने पर कुत्ते के मालिक को निगम देगा नोटिस, कंट्रोल न करने पर 10 रुपये प्रतिदिन का होगा जुर्माना, जांच के दौरान अगर घर में पागल कुत्ता मिला, तो निगम नोटिस देकर करेगा कार्रवाई।

कुत्ता पालने के शौकीन हैं तो देखिए अहम सरकारी फरमान

8 of 9
कुत्तों का गेम लाइसेंस लेना होगा: अगर निगम एरिया में कुत्तों की कोई गेम करवाई जाती है, तो उसके लिए भी लाइसेंस निगम से जारी होगा। इसके लिए गेम लाइसेंस का फॉर्म भर कर अप्लाई करना होगा। इसमें एप्लीकेंट का नाम, पिता का नाम, रेजिडेंशियल एड्रेस, नंबर ऑफ डॉग्स, जेंडर ऑफ डॉग्स, ब्रीड ऑफ डॉग्स व क्या डॉग्स का इम्युनाइजेशन करवाया है या नहीं। इसमें हर डॉग के लिए 100 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

कुत्ता पालने के शौकीन हैं तो देखिए अहम सरकारी फरमान

9 of 9
हेल्थ ब्रांच निगम के डॉ. वाईपी सिंह ने बताया कि पालतु कुत्तों का रजिस्ट्रेशन के लिए अगले सप्ताह निगम नोटिफिकेशन जारी करेगा। अगस्त के अंत तक सभी जोन में कुत्तों के रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। रजिस्ट्रेशन के फॉर्म, कुत्तों को देने वाले टोकन तैयार कराने का काम चल रहा है। इसके बाद अगर कोई कुत्ता बिना रजिस्ट्रेशन के मिला तो उसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें