कहते हैं कि राम भक्त हनुमान की गदा उठाना आसान नहीं है। यह सच साबित हुआ, जब उनकी गदा को क्रेन से उठाना पड़ा। चौंक गए न आप यह जानकर। जी हां, ऐसा हुआ चंडीगढ़ में। यहां सेक्टर 40 स्थित हनुमान धाम में गदा को उठाने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। हुआ यूं कि धाम में हनुमान जी की विशालकाय मूर्ति बनाई गई है। उसी के लिए विशालकाय गदा भी बनाई गई। मूर्ति के अनावरण के वक्त, जब गदा को हनुमान जी के हाथ में पकड़ाया गया तो उसे उठाने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। मूर्ति के अनावरण के मौक पर धाम में हवन का आयोजन किया गा, जिसमें शहर भर से हनुमान जी के भक्त शामिल हुए।