कार की साइड लगने पर दंपति से मारपीट कर रहे सेना के अफसरों को रोकने पर एक व्यक्ति की जान चली गई। आरोप है कि सेना के अफसरों ने इस व्यक्ति को इतना पीटा कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: सेना के 3 बड़े अफसरों ने जान से मार डाला!
2 of 7
रोडरेज की ये घटना पंजाब के पठानकोट में हुई। मृतक की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी अनिल कपूर (41) के रूप में हुई है। पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल, एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर और एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
तस्वीरें: सेना के 3 बड़े अफसरों ने जान से मार डाला!
3 of 7
शिकायतकर्ता राम शरणम कॉलोनी निवासी रितेश बख्शी ने बताया कि वह अपनी पत्नी कामली शर्मा और सात साल के बेटे के साथ कार से सिंबल चौक जा रहे थे। डल्हौजी रोड पर कार में सवार तीन लोगों ने उनकी कार को आगे आकर रोक लिया और उनकी कार को साइड मारने की बात कह मारपीट शुरू कर दी।
तस्वीरें: सेना के 3 बड़े अफसरों ने जान से मार डाला!
4 of 7
आरोपी खुद को सेना के अफसर बता रहे थे। इन अफसरों ने उनकी पत्नी को भी कार से बाहर निकालकर मारपीट की। इस बीच रास्ते से गुजर रहे अनिल कपूर ने दंपति को बचाने की कोशिश की। आरोप है कि इससे गुस्साए अफसरों ने अनिल के साथ भी मारपीट करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: सेना के 3 बड़े अफसरों ने जान से मार डाला!
5 of 7
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अनिल को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। इधर, जानकारी मिलने पर थाना डिवीजन नं.1 की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: सेना के 3 बड़े अफसरों ने जान से मार डाला!
6 of 7
उनकी पहचान नई दिल्ली की डिफेंस कालोनी निवासी सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर अर्जुन कोसता, गुड़गांव के सेक्टर 49 निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल अरुण कोसता और गुड़गांव निवासी राहुल पलक के रूप में हुई है।
तस्वीरें: सेना के 3 बड़े अफसरों ने जान से मार डाला!
7 of 7
लेफ्टिनेंट कर्नल ममून छावनी में तैनात हैं जबकि बिग्रेडियर हाल ही में रिटायर हुए हैं और अभी ममून छावनी में ही रह रहे हैं। अनिल की मौत के बाद लोगों डल्हौजी रोड पर जमकर हंगामा किया। डीएसपी सिटी ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।