अगर आप भी सरकारी नौकरी की चाह रखते है तो यह खबर आपके लिए ही है। यहां पर बंपर भर्ती के लिए आवोदन मांगे गए है।
विज्ञापन
2 of 7
नौकरी
हरियाणा की खट्टर सरकार ने सरकारी विभागों में भर्तियों का पिटारा खोल दिया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पद भरने के लिए विभिन्न विभागों में 2459 खाली पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन 16 जनवरी से 15 फरवरी 2017 रात 11.59 बजे तक आयोग वेबसाइट पर भरे जा सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
मौलिक शिक्षा विभाग में टीजीटी संस्कृत के 400 पद, टीजीटी संस्कृत (मेवात कैडर) के 181 पद, वन विभाग में फारेस्ट गार्ड के 331 पद, शहरी स्थानीय निकाय विभाग में नगरपालिका सचिव के 9 पद, कार्यकारी अधिकारी के तीन पद, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड में मंडल लेखाकार के चार पद, इलेक्ट्रानिक डाटा प्रोसेसिंग सहायक के दो पद, उपमंडल क्लर्क के 26 पद, सहायक के 12 पद, विकास एवं पंचायत विभाग में लाइब्रेरियन का एक पद शामिल है।
4 of 7
भूमि रिकार्ड विभाग में सहायक अनुसंधान अधिकारी का एक पद, ड्राफ्ट्समैन का एक पद, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी के 24 पद, पशुपालन एवं डेयरी विभाग में लैब तकनीशियन के 14 पद, मुद्रण एवं लेखन विभाग में सेक्शन होल्डर का एक पद, सहायक सेक्शन होल्डर का एक पद, रीडर का एक पद, कंप्यूटर के दो पद, आफसेट इंकर के पांच पद, प्रेस मैकेनिक के तीन पद, पर्सनल कंप्यूटर का एक पद शामिल है।
विज्ञापन
5 of 7
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड में सीनियर साइंटिफिक सहायक का एक पद, उच्चतर शिक्षा विभाग में सहायक के 14 पद, खाद्य एवं औषध प्रशासन विभाग में वरिष्ठ मूल्यांकन सहायक के दो पद, सांख्यिकी सहायक का एक पद, जूनियर साइंटिफिक अधिकारी के दो पद, महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के 263 पद, लोक निर्माण विभाग में चार्जमैन इलेक्ट्रिकल के 11 पद, चार्जमैन के दो पद, कारपेंटर के दो पद, मोटरवाइंडर के दो पद...
विज्ञापन
6 of 7
...लिफ्ट ऑपरेटर का एक पद, स्टोर कीपर के दो पद, जनरेटर ऑपरेटर का एक पद, मैकेनिक एसी व रेफ्रिजरेटर के सात पद, इलेक्ट्रीशियन के 99 पद, स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में परिवार कल्याण विस्तार शिक्षक के 18 पद, सांख्यिकी सहायक के 10 पद शामिल हैं।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में वाटर पंप ऑपरेटर के 681 पद, इलेक्ट्रिशियन के 28 पद, पाइप फीटर के 108 पद, वर्क सुपरवाइजर के 29 पद, पलंबर के 11 पद, डीजल ऑटो मोटर मैकेनिक के पांच पद, बैल्डर के दो पद, स्टार्टा ओवजर्वर के 9 पद, स्टोर मुंशी के पांच पद, कंप्रेशर ड्राइवर के चार पद, पेंटर के 6 पद, बिनकार्ड क्लर्क का एक पद, मकैनिकल फीटर के सात पद और मीटर रीडर के 10 पद शामिल हैं।