माता पिता को अपने बच्चों कि चिंता करने की अब ज्यादा जरूरत नहीं है। घर बैठे ही मोबाइल एप के जरिए बच्चों की लोकेशन के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं। जानिए कैसे..
विज्ञापन
2 of 5
mobile
सोमवार को प्रेस क्लब में ‘कहां हो एप’ नाम का मोबाइल एप लांच किया गया। इसके जरिए अभिभावक बच्चों की लोकेशन जान पाएंगे। यह एप स्टार्ट अप आईटी कंपनी डिजीक्स टेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से डेवलप किया गया है। यह लड़कियों या बच्चों की सुरक्षा के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन
3 of 5
मोबाइल
इस एप के जरिए लड़कियों के साथ होने वाले अपराधों में कमी आएगी। नेशनल गर्ल चाइल्ड डे की पूर्व संध्या पर कहां हो एप को लांच करते हुए कंपनी के सीईओ नितिन गुप्ता ने बताया कि मोबाइल एप का मुख्य फीचर उन सभी को ट्रैक करना है जिनसे आप प्यार करते हो। उन्होंने बताया कि देश में यह पहला मोबाइल एप है जिससे टू वे या मल्टीपल ट्रैकिंग हो सकती है।
4 of 5
mobile
- फोटो : getty images
अभी तक पैदल या किसी वाहन पर सवार व्यक्ति की पूरी तरह से ट्रैकिंग करने का कोई विकल्प मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि यह एप आईओएस और एंड्रायड पर लाइव हो चुका है व कोई भी इसे फ्री में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ‘कहां हो एप’ स्मार्ट फोन व टैबलेट पर रियल टाइम ट्रैकिंग उपलब्ध कराता है।
दो क्लिक्स से आप अपनी लोकेशन भेज सकते हैं व इसे प्राप्त करने वाले सभी लोगों की लोकेशन को आप हासिल कर सकते हैं। इस एप के जरिए स्कूल बसों या आटोरिक्शा से आने वाले बच्चों की लोकेशन उनके अभिभावक घर बैठे देख पाएंगे। स्कूल बस के ड्राइवर को बस स्टार्ट करते ही उन सभी अभिभावकों के साथ लोकेशन शेयर करनी होगी जिसके बच्चे उसकी बस में जाते हैं।