फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक IAS, 33 साल की नौकरी और 70 बार ट्रांसफर, अब बड़ी मुसीबत में फंसे

Thu, 22 Jun 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
आईएएस प्रदीप कासनी
देखिए देश में एक आईएएस अफसर ऐसा, जिसकी 33 साल की नौकरी में 70 बार ट्रांसफर हो चुकी है और वे अब एक बहुत बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
IAS officer Pradeep Kasni - फोटो : File Photo
हम बात कर रहे हैं, हरियाणा के सीनियर आईएएस अफसर प्रदीप कासनी की। उनके खिलाफ खादी बोर्ड के पूर्व कर्मचारी नरेश कादियान ने बेरी थाने में प्रताड़ित करने की शिकायत दी है। वहीं, नरेश कादियान ने केंद्र सरकार से कासनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की परमिशन भी मांगी है।
विज्ञापन

3 of 5
हरियाणा के सीनियर आईएएस अधिकारी - फोटो : file
पीड़ित ने शिकायत में कहा कि वह 1984 से लेकर 2014 तक खादी बोर्ड का कर्मचारी रहा है। इस दौरान उसे एक प्रमोशन भी मिला है। लेकिन उसने सस्पेंशन से परेशान होकर 2014 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। जिसके बाद अब वरिष्ठ आईएएस प्रदीप कासनी द्वारा उसकी नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए नोटिस भेजकर प्रताड़ित किया जा रहा है। जबकि उसकी नियुक्ति नियमों के अनुसार व खादी बोर्ड के द्वारा की गई थी।

4 of 5
आईएएस प्रदीप कासनी
आरोप लगाया कि प्रदीप कासनी उसकी नौकरी के दौरान भी उसे प्रताड़ित करता था। नियमों के बावजूद उसका सस्पेंशन अलाउंस भी कासनी ने अपने कार्यकाल में नहीं बढ़ाया था। उसने इसकी शिकायत लोकायुक्त को भी कर रखी है। कादियान ने इसके अलावा सीएम विंडो पर उसके द्वारा की गई शिकायत को मिसहैंडलिंग करने की भी एक शिकायत आईएएस प्रदीप कासनी के खिलाफ दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईएएस प्रदीप कासनी
प्रदीप कासनी की गिनती हरियाणा के उन आईएएस अफसरों में होती है जिन्हें अपने सिद्धांतों के लिए मशहूर माना जाता है। 1997 बैच के आईएएस अफसर कसानी एक नहीं झुकने वाले नौकरशाह के रूप में चर्चित हैं। यही कारण है कि वर्तमान खट्टर सरकार के अलावा इससे पहले भूपिंदर सिंह हुड़्डा सरकार से भी उनकी नहीं पटी। प्रदेश की लगभग सभी सरकारों में प्रदीप कासनी को तबादले झेलने पड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें