फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में रहकर पूर्व मुख्यमंत्री ने पास की 12वीं की परीक्षा, अब करेंगे ग्रेजुएट

Thu, 18 May 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
हरियाण के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला
देश के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने तिहाड़ जेल में रहते हुए फर्स्ट डिविजन से 12वीं पास की। वहीं अब वे ग्रेजुएशन की तैयारी में जुट गए हैं, जानिए इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 10
हरियाण के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला
फर्स्ट डिविजन से पास की है
हम बात कर रहे हैं, तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हरियाण के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की। 82 साल की उम्र में इन्होंने 12वीं की परीक्षा पास कर ली है, वो भी फर्स्ट डिविजन से। चौटाला ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग से 12वीं की पढ़ाई की है।
विज्ञापन

3 of 10
हरियाण के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला
अब ग्रेजुएशन करेंगे चौटाला
पिछले दिनों ओम प्रकाश चौटाला पोते दुष्यंत चौटाला की शादी के लिए पैरोल पर आए थे। उस समय उन्होंने बताया ​था कि वे रोज सवेरे अखबार पढ़ते हैं और साथियों के साथ न्यूज पर चर्चा करते हैं। इसके बाद पढ़ाई लिखाई और टीवी, लेकिन उस समय किसी ने ऐसा नहीं सोचा था।

4 of 10
हरियाण के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला
आखिरी परीक्षा 23 अप्रैल को थी
जानकारी देते हुए उनके बेटे अभय चौटाला ने बताया कि आखिरी परीक्षा 23 अप्रैल को थी। उस समय वो पैरोल पर थे, क्योंकि परीक्षा केंद्र जेल के अंदर थी, इसलिए उन्हें परीक्षा देने के लिए जेल में जाना पड़ा। अब वे ग्रेजुएशन करेंगे और इसके लिए उन्होंने किताबें भी मंगवा ली हैं।
विज्ञापन

5 of 10
हरियाण के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला
पढ़ाई के पीछे ये है कारण
हरियाणा में पंचायती चुनाव के लिए शैक्षणिक योग्यता तय की हुई है। मामना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में भी यह नियम लागू हो सकता है। कहा जा रहा है कि इसे देखते हुए चुनाव लड़ने के लिए चौटाला जेल में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 10
हरियाण के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला
ताऊ देवीलाल के बेटे हैं
ताऊ देवीलाल चौटाला के बेटे ओमप्रकाश चौटाला 5 बार हरियाणा के सीएम रह चुके हैं। उनके बेटे अजय चौटाला और अभय चौटाला हैं। ओम प्रकाश के पोते दुष्यंत चौटाला सांसद हैं। दुष्यंत की मां नैना चौटाला एमएलए हैं।

 
विज्ञापन

7 of 10
हरियाण के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला
12 भाषाओं का ज्ञान रखते हैं
चौटाला ने भले ही 10वीं तक की पढ़ाई की थी, लेकिन उन्हें 12 भाषाओं का ज्ञान है। एक बार भारत-जिम्बाब्वे मैच में वे चीफ गेस्ट थे। इस दौरान जब वे भारतीय खिलाड़ियों से मुखातिब हुए तो उनसे हिंदी में बात की, पर जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों से अंग्रेजी में बात की।

8 of 10
हरियाण के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला
3206 पदों पर गलत तरीके से भर्ती की थी
1999-2000 में हरियाणा में जेबीटी के लिए 3206 पद निकाले थे। ओम प्रकाश चौटाला और अजय चौटाला ने अधिकारियों पर दबाव बनाकर फर्जी इंटरव्यू कराए और पैसे लेकर गलत तरीके से भर्ती की गई।

9 of 10
हरियाण के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला
लिस्ट बदलने के लिए दवाब बनाया था
18 जिलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों की लिस्ट बन चुकी थी, लेकिन शिक्षा अधिकारी पर लिस्ट बदलने के लिए दबाव बनाया गया। ऐसे लोग भर्ती किए गए, जो काबिल ही नहीं थे। भर्ती में घोटाला का यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा​ था।
विज्ञापन

10 of 10
हरियाण के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला
10 साल की सजा सुनाई गई थी
सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें और इनके बेटे अजय चौटाला को दोषी पाया। 16 जनवरी 2013 को दोनों बाप बेटे को जेबीटी (जूनियर बेसिक ट्रेनिंग) शिक्षक भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा सुनाई थी। तब से वे जेल में ही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें