सुकमा नक्सली हमले में शहीद हुए जवान के घर पहुंचने में सीएम को 22 दिन लग गए। देखिए वहां जाकर क्या बोले...
विज्ञापन
2 of 7
CM Khattar Meet Martyr Rammehar Family
मामला हरियाणा के करनाल का है, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली हमले में शहीद हुए राममेहर के परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 22 दिन बाद पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 7
CM Khattar Meet Martyr Rammehar Family
सीएम खट्टर ने राममेहर के परिजनों से कहा कि दुख की घड़ी में सरकार और प्रशासन परिवार के साथ है। सीएम ने शहीद के परिवार को आश्वासन दिया कि पढ़ाई पूरी होने के बाद शहीद के बेटे को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इस मौके पर शहीद के पिता पूर्ण चंद ने मुख्यमंत्री को बताया कि सरकार की ओर से उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है।
4 of 7
CM Khattar Meet Martyr Rammehar Family
बता दें कि जिस दिन छत्तीसगढ़ के सुकमा में राममहेर शहीद हुए तो उस समय शहीद के गांव खेड़ीमान सिंह से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक चल रही थी। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
5 of 7
CM Khattar Meet Martyr Rammehar Family
ग्रामीणों को उम्मीद थी कि सीएम शोक व्यक्त करने गांव में पहुंचेंगे, लेकिन वे गए। इसके दो दिन बाद भी सीएम करनाल में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उस दिन भी शहीद के घर नहीं जा सके। 22 दिन बाद सीएम ने शहीद के करनाल स्थित घर पर पहुंचकर सांत्वना दी।
विज्ञापन
6 of 7
CM Khattar Meet Martyr Rammehar Family
शहीद के परिजनों ने मुख्यमंत्री को बताया कि सरकार की ओर से शहादत पर सैनिकों के सम्मान में परिजनों को मिलने वाली सहायता राशि मात्र तीन दिन के अंदर प्राप्त हो गई थी। इस मौके पर मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने मुख्यमंत्री को गांव में शहीद की प्रतिमा स्थापित करने, गांव में किसी एक सड़क का नाम शहीद के नाम पर रखने और शहीद राममेहर के नाम पर गांव में स्टेडियम और गेट बनवाने की ग्रामीणों और परिवार की मांग से अवगत करवाया।
इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। इस अवसर पर ओएसडी अमरेंद्र सिंह, हैफेड के चेयरमैन हरविंद्र कल्याण, भगवानदास कबीरपंथी, शुगरफेड के चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथुरिया, जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, मेयर रेनू बाला गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, शहीद का बेटा रोहित, सुभाष चंद्र और जिला प्रशासन की ओर से एसपी जशनदीप सिंह रंधावा, नगर निगम आयुक्त आदित्य दहिया आदि मौजूद रहे।