दिन में दो-दो किलो चिकन खाने वाले 'द ग्रेट खली' ने अब चिकन-शिकन के साथ-साथ डब्ल्यूडब्ल्यूई से भी किनारा किया हुआ है। आखिर क्यों? राज जानना चाहेंगे? रिपोर्ट- सौरभ खन्ना, जालंधर
विज्ञापन
चिकन-WWE छोड़ शाकाहारी बन गए ग्रेट खली, राज जानना चाहेंगे?
2 of 7
दिन में दो-दो किलो चिकन खाने वाले 'द ग्रेट खली' ने अब चिकन-शिकन के साथ-साथ डब्ल्यूडब्ल्यूई से भी किनारा किया हुआ है। दरअसल दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली इन दिनों wwe को छोड़कर अपनी एकेडमी के बच्चों पर खासा ध्यान दे रहे हैं। खली के अनुसार अब वह सिर्फ अपनी एकेडमी के बच्चों को डब्ल्यूडब्ल्यूई में देखना चाहते हैं। इस दौरान उनका वजन भी 155 किलोग्राम तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
चिकन-WWE छोड़ शाकाहारी बन गए ग्रेट खली, राज जानना चाहेंगे?
3 of 7
द ग्रेट खली ने बताया कि डब्ल्यूडब्ल्यूई छोड़ने के बाद से उनके एक्साइज करने में कमी आई है। इसलिए उनके डायटीशियन और कोच ने उनकी डाइट को कम करन को कह दिया है। यही वजह है कि एक ही दिन में दो-दो किलो चिकन खाने वाले खली ने अब चिकन खाना छोड़ दिया है। यही नहीं साथ ही अंडे खाने कम कर दिए हैं। एक टाइम के ब्रेकफास्ट में 12 अंडे खाने वाले खली अब आधा दर्जन ही अंडे खाते हैं।
चिकन-WWE छोड़ शाकाहारी बन गए ग्रेट खली, राज जानना चाहेंगे?
4 of 7
इसके अलावा खली ने अपनी डाइट में शामिल दिन भर में दो किलो दूध भी घटाकर 1 किलो कर दिया है। इन दिनों खली जालंधर के गांव ढिलवां में अपने भाई सुरिंदर राणा के पास रह रहे हैं। खली जालंधर-होशियारपुर रोड पर पड़ते गांव कंगनीवाल स्थित कांटीनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट के नाम से खुद की एकेडमी चला रहे हैं। वह दिन भर एकेडमी में आने वाले बच्चों को ट्रेनिंग देते हैं।
विज्ञापन
चिकन-WWE छोड़ शाकाहारी बन गए ग्रेट खली, राज जानना चाहेंगे?
5 of 7
खली ने कहा कि डाईट को कम करने की जरूरत थी। डब्ल्यूडब्ल्यूई में मुकाबला करते समय वे एक दिन में दो किलो चिकन, 12 अंडे, दो किलो दूध और दोपहर एवं रात का खाना अलग से खाते थे, लेकिन अब डाइट का पूरा चार्ट ही बदल दिया है। खली ने कहा कि वह दोपहर को दाल, सब्जी, चावल और चपाती खाना ही पसंद करते हैं। वहीं रात का खाना भी कम कर दिया गया है।
विज्ञापन
चिकन-WWE छोड़ शाकाहारी बन गए ग्रेट खली, राज जानना चाहेंगे?
6 of 7
लंबे समय से अमेरिका में चिकन व नॉन वेज फूड खाने वाले खली अब भिंडी की सब्जी खाना पसंद कर रहे हैं। वह उनकी पसंदीदा सब्जी है। इसके अलावा उन्हें राजमा चावल खाना पसंद है। खली अब पूरी तरह से वेजीटेरियन फूड ही खाने लगे हैं।
चिकन-WWE छोड़ शाकाहारी बन गए ग्रेट खली, राज जानना चाहेंगे?
7 of 7
खली ने खुद को फिट रखने का राज बताते कहा कि वह दिन में 10 लीटर पानी पीते हैं। इससे वह खुद को तरोताजा महसूस करते हैं। खली ने कहा कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए हररोज पानी पीना सबसे जरूरी है। वह सुबह उठ कर भी पानी का सेवन करते हैं। साथ ही एक्साइज के समय भी बीच में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहते हैं।