फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, लिया गया बड़ा फैसला, पढ़ें और फायदा उठाएं

Fri, 29 Jun 2018 05:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 4
सांकेतिक तस्वीर
राशन कार्ड धारकों के लिए यह खबर बड़े काम की है। सरकार ने एक घोषणा की है, जिसके बारे में शायद ही किसी ने बताया हो। यहां पढ़ें और फायदा उठाएं। 

दरअसल, एक जुलाई से हरियाणा सरकार प्रदेश में बीपीएल कार्ड बनाने का अभियान फिर से शुरू करेगी। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। हरियाणा के खाद्य आपूर्ति एवं नागरिक मामले उपभोक्ता राज्य मंत्री कर्ण देव कंबोज ने यह जानकारी दी।  
विज्ञापन

2 of 4
सांकेतिक तस्वीर
राज्यमंत्री कंबोज ने कहा कि सरकार बीपीएल के सभी उचित लाभार्थियों को लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्होंने फर्जी ढंग से प्रदेश में बीपीएल कार्ड बनाए हुए हैं और गलत ढंग से सरकारी सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। बीते समय में सरकार ने ऐसे लोगों पर एक्शन भी लिया है। 
विज्ञापन

3 of 4
सांकेतिक तस्वीर

राज्यमंत्री कंबोज ने बताया कि एक बार फिर से सरकार उन लोगों को चेतावनी देती है कि फर्जी बीपीएल कार्ड सरेंडर कर दें। अन्यथा उनके खिलाफ सरकार फिर से अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी और उनसे रिकवरी भी की जाएगी। 
विज्ञापन

4 of 4
सांकेतिक तस्वीर
राज्यमंत्री कंबोज ने कहा कि 1 से 31 जुलाई तक लाभार्थी व्यक्ति बीपीएल कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस अभियान को शुरू करने के लिए जरूरी तैयारियां मुकम्मल की जा रही है जल्द सरकार इस अभियान की औपचारिक घोषणा भी करेगी, ताकि प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले उचित लाभार्थियों को सरकारी सुविधा का लाभ मिल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें