फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने खत्म किया खूंखार विक्की गौंडर का आतंक, देखिए एनकाउंटर की तस्वीरें

Wed, 31 Jan 2018 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
गैंगस्टर विक्की गौंडर
आतंक का दूसरा नाम बन चुके खूंखार गैंगस्टर विक्की गौंडर की कहानी पुलिस ने आखिरकार खत्म कर ही दी। एनकाउंटर की असली तस्वीरें सामने आईं हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
गैंगस्टर विक्की गौंडर
पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलीजेंस की टीम के साथ शुक्रवार सांय हुई मुठभेड़ में नाभा जेल से फरार हुए कुख्यात गैंगस्टर विक्की गौंडर और उसके दो साथी जालंधर निवासी प्रेमा लाहौरिया व सुखप्रीत उर्फ बुड्ढा पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। विक्की गौंडर गिरोह पंजाब सहित कई राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका था।
विज्ञापन

3 of 7
गैंगस्टर विक्की गौंडर
काउंटर इंटेलीजेंस ने अबोहर के नजदीक पंजाब-राजस्थान की सीमा पर स्थित हिंदूमल कोट के साथ ही स्थित ढाणी करनैल सिंह में विक्की और उसके साथियों को घेर लिया। पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन लेकिन तीनों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। यह देखकर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

4 of 7
गैंगस्टर विक्की गौंडर
इस फायरिंग में विक्की गोंडर व प्रेमा लाहौरिया मौके पर ही मारे गए, जबकि उनके तीसरे साथी सुखप्रीत बुढ़ा गोली लगने से घायल हो गया। पंजाब पुलिस के दो कर्मचारी गोली लगने से घायल हो गए। इन सभी को उपचार के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल लाया जा रहा था कि तीसरे गैंगस्टर बुढ़ा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

5 of 7
गैंगस्टर विक्की गौंडर
घायल पुलिस कर्मचारी किरपाल व बलविंद्र सिंह में से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे फरीदकोट मैडिकल कालेज रैफर किया गया है। पता चला है कि यह तीनों ढाणी निवासी लखविंद्र सिंह लखा के घर छुपे हुए थे। पुलिस ने लखविंद्र को भी गिरफ्तार किया है। नाभा जेल से फरार होने के बाद विक्की गोंडर ने कई राजनेताओं को सरेआम मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

6 of 7
Vickey Gounder
इसके बाद से पंजाब पुलिस उसे सरगर्मी से तलाश कर रही थी। वहीं वह सोशल मीडिया पर लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराता रहता था। मलोट के नजदीक गांव सरांवा बोदला निवासी विक्की गौंडर के पिता महल सिंह गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं। विक्की ने 10वीं तक की शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से ली। विक्की हैमर का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Vicky Gounder Sarawan Bodla
लेकिन गौंडर ने दबंगई दिखाने की शुरूआत स्कूल से ही शुरू कर दी थी। गांव के लोग बताते हैं कि पहले यह ग्रामीणों की कब्जे वाली जमीनें छुड़वाने तथा किसी के हड़पे हुए पैसे निकलवाने में उनकी मदद करता था। विक्की की हरकतें देखते हुए पिता महल सिंह ने इसे अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया। विक्की की दो बहनों में एक विवाहित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें