फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व फुटबाल कप्तान सोना चौधरी ने बताए अपनी किताब से जुड़े सच

Mon, 16 May 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
1 of 6
महिला फुटबाल टीम की पूर्व कप्तान सोनी चौधरी हिसार में बोलती हुईं - फोटो : अमर उजाला
हिसार पहुंची भारतीय महिला फुटबाल टीम की पूर्व कप्तान सोना चौधरी ने अपनी किताब ‘गेम इन गेम’ से जुड़े कई राज पत्रकारों से साझा किए।
विज्ञापन

2 of 6
महिला फुटबाल टीम की पूर्व कप्तान सोनी चौधरी हिसार में बोलती हुईं - फोटो : अमर उजाला
सोना चौधरी हिसार के एक होटल में आयोजित यूथ डेवलपमेंट पर एक वर्कशाप में हिस्सा लेने आई थीं। यहां उन्होंने बताया कि महिलाओं का शोषण हर जगह हर विभाग में हो रहा है। खेल भी इससे अछूता नहीं है। मैंने अपनी किताब में सच्चाई बताकर कौन सा गुनाह कर दिया। जबकि मैंने किसी पर कोई आरोप भी नहीं लगाया है। लोग चुप रहते हैं। मैंने राज खोला है तो इसमें गलत क्या है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
महिला फुटबाल टीम की पूर्व कप्तान सोनी चौधरी हिसार में बोलती हुईं - फोटो : अमर उजाला
सोना चौधरी ने हाल ही में लिखी अपनी किताब ‘गेम इन गेम’ में उन्होंने खेलों में होने वाले महिला उत्पीड़न को लेकर प्रशासकों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने किताब में जो लिखा है वो बेहद कम है। फिल्मों और गानों में इससे ज्यादा हो रहा है। मैंने अपनी किताब में किसी को आरोपी नहीं ठहराया है। हमारे सारे कोच या सारे विभाग या फिर सारी दुनिया खराब नहीं है। लेकिन सिस्टम में खामियां हैं। 

4 of 6
महिला फुटबाल टीम की पूर्व कप्तान सोनी चौधरी हिसार में बोलती हुईं - फोटो : अमर उजाला
सोना चौधरी ने खेल प्राधिकरण से महिलाओं के प्रति हो रहे व्यवहार को लेकर सवाल उठाए। कहा कि हम महिलाओं को हर जगह और हमेशा दोयम दर्जा मिलता है। चाहे हम कितना भी कुछ कर लें। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अथॉरिटी में विभिन्न पदों पर तैनात पुरुषों को महिलाओं से व्यवहार करने की कोई ट्रेनिंग दी जानी जरूरी नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
महिला फुटबाल टीम की पूर्व कप्तान सोनी चौधरी हिसार में बोलती हुईं - फोटो : अमर उजाला
सोना कहती हैं कि हिंदुस्तान मौका दे तो मैं कुछ भी करने को तैयार हूं। लेकिन मेरी राजनीति में आने और कोच बनने की कोई इच्छा नहीं है। लेकिन मुझे सिस्टम बदलना है। मैं तब तक लड़ूंगी, जब तक यह सिस्टम ठीक नहीं हो जाता। इसके लिए मैं जल्द ही खेल मंत्री से भी मिलकर बात करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महिला फुटबाल टीम की पूर्व कप्तान सोनी चौधरी हिसार में बोलती हुईं - फोटो : अमर उजाला
सोना चौधरी कहती हैं कि महिलाएं कुछ भी अच्छा करती हैं तो उन पर अलग अलग तरह के सवाल उठाकर उन्हें दबा दिया जाता है। मेरी पैदाइश से लेकर मेरी शिक्षा, मेरे खेल तक पर सवाल उठाए जा रहे हैं। अगर औरत कुछ भी अच्छा करती है तो उसके चरित्र पर सवाल उठाकर उसे दबा दिया जाता है। हमें ऐसे सिस्टम को सुधारना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें