'उड़न सिख' मिल्खा सिंह 90 साल के हो गए हैं और इस उम्र में भी वे तंदरुस्त और फिट हैं। उन्होंने इसके बारे में पूछे जाने पर युवाओं के लिए एक मूलमंत्र दिया, आप भी जानिए।
विज्ञापन
2 of 5
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
मिल्खा सिंह ने बुधवार को अपना 90वां जन्मदिन मनाया। सेक्टर 8 स्थित अपने आवास पर अपनी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह, बहू कुदरत, पोते हरजय मिल्खा के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशी मनाई। जीव मिल्खा सिंह मलयेशिया में गोल्फ टूर्नामेंट के चलते अपने पिता के जन्मदिन पर नहीं आ सके। मिल्खा सिंह ने बताया कि उनका बचपन बड़ी मुश्किलों से भरा रहा है। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे का दर्द सामने आता है तो रूह कांप उठती है। जब मेरे ही सामने भाई-बहनों को मारा जा रहा था तो उस समय पिता जी ने कहा था.. अगर जीवित रहना है तो भाग मिल्खा भाग। उनका यही लफ्ज भाग मिल्खा भाग.. फिल्म का टाइटल बना।
विज्ञापन
3 of 5
मिल्खा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मिल्खा सिंह ने कहा कि 90वां जन्मदिन मना रहा हूं, यह सब लोगों का प्यार है। अगर ऐसा ही प्यार मिलता रहा तो जीवन का शतक भी लगाऊंगा। 100 साल जीवित रह सकता हूं। मिल्खा सिंह ने कहा कि उनके दोस्तों में से अब कोई इस दुनिया में नहीं रहा, जिनकेसाथ जन्मदिन की खुशियां बांट सकूं। अब मेरा परिवार ही मेरे लिए सब कुछ है। उनके साथ ही जन्मदिन मना रहा हूं। मिल्खा सिंह ने बताया कि मैंने पहली बार जन्मदिन 1961 में मनाया था। इससे पहले कभी नहीं मनाया।
4 of 5
मिल्खा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
गोल्फ क्लब में कैडी के साथ मनाया जन्मदिन
बुधवार सुबह मिल्खा सिंह जब गोल्फ क्लब पहुंचे तो उन्हें सरप्राइज देने के लिए एमएलए रणदीप सिंह नाभा ने केक काटा। इस दौरान चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के कैडी मौजूद रहे। मिल्खा सिंह ने सरप्राइज पर खुशी जताते हुए कैडियों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।
मूलमंत्र- फिट रहोगे तभी हिट रहोगे
90 की उम्र में भी फिट रहने का राज बताते हुए मिल्खा सिंह ने कहा कि रनिंग और जॉगिंग रोज करता हूं। इसके बाद गोल्फ खेलने भी रोजाना जाता हूं। उन्होंने कहा कि दिन में कुछ समय अपने लिए जरूर निकालें। कम से कम 10 मिनट एक्सरसाइज करते हुए शरीर को फिट रखें। क्योंकि फिट हैं तभी आप हिट हैं।