सुमनप्रीत कौर
- फोटो : अमर उजाला
कनाडा से वोट डालने आई छात्रा
लोकसभा क्षेत्र फतेहगढ़ साहिब के विधानसभा सभा क्षेत्र अमलोह में कनाडा से आई सुमनप्रीत कौर ने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया। कनाडा में दो वर्ष से पढ़ाई कर रही सुमनप्रीत कौर ने कहा कि वह कनाडा से पहली बार वोट डालने के लिए इंडिया आईं हैं।
कनाडा से आकर विशेष तौर पर मतदान करने वाली सुमनप्रीत कौर को सब डिवीजनल चुनाव अधिकारी आनंद सागर शर्मा की ओर से प्रशंसा पत्र भी दिया गया।