फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए कुत्तों की रेस, फौजी के कुत्ते ने सभी को पीछे छोड़ा

Thu, 25 Aug 2016 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
स्पोर्ट्स स्टेडियम चंडीगढ़ में डॉग रेस - फोटो : अमर उजाला
इंसानों को रेस लगाते खूब देखा होगा, कुत्तों को भी देखिए। चंडीगढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई इस डॉग रेस में फौजी का कुत्ता अव्वल रहा।
विज्ञापन

2 of 5
स्पोर्ट्स स्टेडियम चंडीगढ़ में डॉग रेस - फोटो : अमर उजाला
डड्डूमाजरा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को स्पोर्ट्स टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। कबड्डी के बाद कुत्तों की रेस का दर्शकों ने लुत्फ उठाया। डॉग रेस में भाग लेने के लिए पंजाब से भी लोग अपने कुत्तों को लेकर आए।
विज्ञापन

3 of 5
स्पोर्ट्स स्टेडियम चंडीगढ़ में डॉग रेस - फोटो : अमर उजाला
इस स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का आयोजन आजाद स्पोर्ट्स सोसाइटी की ओर से किया जा रहा है। सोसाइटी के मुख्य सलाहकार दलविंदर सैनी का कहना है कि 47 किलो वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में ढढहेड़ी गांव की टीम ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया।

4 of 5
स्पोर्ट्स स्टेडियम चंडीगढ़ में डॉग रेस - फोटो : अमर उजाला
डॉग रेस में सेंडी नाम का कुत्ते प्रथम स्थान हासिल किया, जिसके मालिक डैकी फौजी है। जबकि दूसरे स्थान पर हरचंद पनहेड़ी का डॉग वेली रहा है। उन्होंने बताया कि 17 साल से यह टूर्नामेंट हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्पोर्ट्स स्टेडियम चंडीगढ़ में डॉग रेस - फोटो : अमर उजाला
वीरवार को भी यह टूर्नामेंट जारी रहेगा, जिसमें पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल और सीएचबी के चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस मुख्य अतिथियों के तौर पर भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार को सुबह 10.30 बजे बुजुर्गों की रेस होगी। जबकि लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता भी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें