डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम अब बार्डर पार कर पाकिस्तान जाएंगे और 'सर्जिकल स्ट्राइक' करेंगे। देखिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
2 of 6
सर्जिकल स्ट्राइक पर फिल्म बना रहें है राम रहीम
बाबा राम रहीम एक बार फिर से अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में भारतीय सेना द्वारा आंतकवादियों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर बाबा राम रहीम ने फिल्म बनाने के ऐलान किया है साथ ही इस फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
3 of 6
सर्जिकल स्ट्राइक पर फिल्म बना रहें है राम रहीम
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम ने बताया कि इस फिल्म की पूरी कहानी हाल में ही आतंकवादियों को मारने के लिए गए भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि किस प्रकार सेना के बहादुर जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए आतंकवादियों को मार गिराया।
4 of 6
सर्जिकल स्ट्राइक पर फिल्म बना रहें है राम रहीम
राम रहीम ने बताया कि इस फिल्म के साथ ही जिन लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए फिल्म में उन्हें भी प्रमाण के साथ जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइल पर सवाल उठाने वाले किस कोने से देशभक्त है। सेना कभी झूठ नहीं बोल सकती। सेना के जवान सीमा पर जागकर देश की रक्षा करते है। तो उनपर सवाल उठाना बिल्कुल गलत है।
विज्ञापन
5 of 6
राम रहीम
- फोटो : File Photo
फिल्म में जेहाद की व्याख्या भी की जाएगी। धर्म व जेहाद के नाम पर जो आतंकवाद फैलाया जा रहा उसे भी स्पष्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजपूत व मराठा लोग भी दुश्मनों से लड़कियों को छुड़ाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक किया करते थे। ऐसे में निर्दोष लोगों को मारकर भागने वाले लोगों के वहां जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करना गलत नहीं है।
डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम
- फोटो : File Photo
राम रहीम ने बताया कि फिल्में में उनका रोल टॉप सीक्रेट एजेंट का है, जो पाकिस्तान में जाएगा। यह योद्धा आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में ही जवाब देगा। फिल्म की शूटिंग सिरसा, राजस्थान, हिमाचल, सिक्किम में होगी। बाप-बेटी की जोड़ी फिल्म को डायरैक्ट करेगी। फिल्म की शूटिंग करीब एक माह में कम्पलीट हो जाएगी।