फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोती की शादी में जमकर थिरके फारूक अब्दुल्ला, वीडियो वायरल, लोग बोले- जिंदादिली बरकरार

Fri, 05 Mar 2021 01:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
डांस करते फारूक अब्दुल्ला। - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोती सहरइंदर कौर की शादी में फिल्म और राजनीतिक जगत की तमाम हस्तियां शामिल हुईं थीं। सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान भी शादी में पहुंचे थे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हुईं थीं। लेकिन अब जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला का एक वीडियो वायरल है। वीडियो में फारूख अब्दुल्ला थिरकते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डांस करते फारूक अब्दुल्ला। - फोटो : सोशल मीडिया
यह वीडियो भी कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोती की शादी का है। डांस करते फारूक अब्दुल्ला कैप्टन अमरिंदर सिंह को नाचने के लिए बुलाते हैं। इस दौरान कैप्टन ताली बजाकर फारूक अब्दुल्ला का साथ देते हैं। बता दें कि फारूक अब्दुल्ला की उम्र 83 वर्ष है। लोगों को उनकी यह जिंदादिली खूब भा रही है। गौरतलब है कि पोती की शादी में लोकगीत गाते कैप्टन अमरिंदर सिंह का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। कैप्टन का यह अलग अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। 
विज्ञापन

3 of 5
इब्राहिम अली खान। - फोटो : Instagram: @viralbhayani
कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोती सहरइंदर कौर की शादी रविवार को दिल्ली के बिजनेसमैन आदित्य नारंग से मोहाली के सिसवां स्थित फार्म में सिख रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। समारोह में पारिवारिक सदस्य और रिश्तेदारों के अलावा फिल्म व राजनीतिक जगत की हस्तियां शामिल हुईं थीं। 

4 of 5
सहरइंदर कौर अपने पति के साथ।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पोती की शादी में जो गीत गाया, वह आमतौर पर पंजाब में डोली उठने के समय गाया जाता है। इस लोकगीत के बोल कुछ इस प्रकार हैं-
आज दी दिहाड़ी रख डोली नी मां...
रवां बाबुल दी बनके गोली नी मां... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पोती की शादी में शामिल पूरा परिवार।
बता दें कि सहरइंदर कौर कैप्टन के बेटे रणइंदर सिंह की बेटी हैं। उनके पति आदित्य नारंग दिल्ली के बिजनेसमैन देविन नारंग के बेटे हैं। विवाह काफी सादगीपूर्ण हुआ लेकिन पार्टियों का सिलसिला चार मार्च तक जारी रहा । सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान भी समारोह में शामिल हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें