रिश्ते में तीसरे शख्स का दखल पति को बर्दास्त नहीं हुआ और उसने पति को टोक दिया। फिर पत्नी ने वो कांड किया, जिसे सुनकर रुह कांप जाए।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : Demo Pic
लुधियाना के गांव भैणी दरड़ा में युवक जगपाल सिंह (35) की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या की ये कहानी आपको हिला कर रख देगी। हत्या का आरोप मृतक की पत्नी हरजीत कौर, उसके प्रेमी और उसके तीन साथियों पर है। आरोप है कि हत्या करने के बाद हरजीत कौर बाकी आरोपियों के साथ अपने पति को रायकोट के निजी अस्पताल में दाखिल कराने ले गई, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : file pic
थाना रायकोट सदर की पुलिस ने हरजीत कौर, उसके प्रेमी दविंदर सिंह, उसके साथी सुरजीत राम, जगदेव सिंह और जसविंदर सिंह के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मृतक जगपाल के भाई गुरप्रीत सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दविंदर सिंह, सुरजीत राम, जगदेव सिंह और जसविंदर सिंह नाजायज शराब की तस्करी का काम करते थे।
4 of 6
- फोटो : Demo Pic
जगपाल ड्राइवरी के साथ आरोपियों के साथ शराब बेचने का धंधा भी करता था। इसी के चलते चारों आरोपियों का उसके घर आना जाना रहता था। इसी दौरान जगपाल की पत्नी हरजीत कौर के दविंदर सिंह के साथ संबंध बन गए। जगपाल को अपनी पत्नी पर शक हो गया था। वह उसे बार बार टोकता था।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : Demo Pic
बुधवार रात करीब 12 बजे चारों आरोपी जगपाल सिंह के घर आए। हरजीत कौर ने उनके साथ कत्ल की साजिश रची। पांचों ने मिलकर जगपाल सिंह का रस्सी से गला दबा दिया। बाकी आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गए। बाद में हरजीत कौर ने शोर मचा कर नजदीक ही रहने वाले मृतक के भाई को बुला लिया। हरजीत कौर ने पति को निजी अस्पताल में ले जाने का ड्रामा रचा, लेकिन यह ड्रामा ज्यादा देर तक नहीं चला।
मृतक के भाई ने अपने रिश्तेदारों को इकट्ठा कर लिया। घटना की जानकारी थाना सदर को दी गई। थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने टीम के साथ अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जगपाल के पिता और माता की मौत हो चुकी है। जगपाल अपनी पत्नी हरजीत कौर और दो बच्चों के साथ रहता था। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों को शीघ्र ही काबू कर लिया जाएगा।