फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

प्रिंसिपल से एकतरफा दिल लगा बैठा छात्र, मना किया तो बहाया खून

Thu, 30 Jun 2016 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
1 of 5
एक तरफ प्यार में स्टूडेंट ने प्रिंसीपल पर किया जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
प्रिंसिपल से एकतरफा इश्क कर बैठे छात्र को इसका हर्जाना भुगतना पड़ा। मैडम ने उसे टयूशन से बाहर निकाल दिया। गुस्से में उसने खौफनाक कदम उठाया।

2 of 5
एक तरफ प्यार में स्टूडेंट ने प्रिंसीपल पर किया जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
मामला, पटियाला का है। यहां त्रिपड़ी थाने के अधीन पड़ते आनंद नगर-बी इलाके की रहने वाली रेखा रानी (45) को उसी के पास ट्यूशन पढ़ने वाले बच्चे के बड़े भाई ने सिर-पीठ पर चाकू के चार वार करके बुरी तरह घायल कर दिया था। रेखा आनंद नगर इलाके के संत इंदर दास पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल भी हैं।

3 of 5
एक तरफ प्यार में स्टूडेंट ने प्रिंसीपल पर किया जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
आरोपी जश्नप्रीत सिंह भी पहले रेखा के पास ट्यूशन पढ़ता था। अब वह अपने छोटे भाई को ट्यूशन के लिए रेखा के घर लाने व ले जाने का काम करता था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी जश्नप्रीत सिंह को काबू करके उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया।

4 of 5
एक तरफ प्यार में स्टूडेंट ने प्रिंसीपल पर किया जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
जांच अधिकारी के अनुसार, आरोपी 18 साल का जशनप्रीत है, जो प्रिंसिपल रेखा के मोहल्ले में ही रहता है। स्कूल में उनका स्टूडेंट रह चुका है। वो कुछ समय से रेखा पर डोरे डाल रहा था। उसकी बदनीयत देखकर रेखा ने कई बार उसे फटकार लगाई थी और उसे टयूशन से बाहर निकाल दिया था।
विज्ञापन

5 of 5
एक तरफ प्यार में स्टूडेंट ने प्रिंसीपल पर किया जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
अपना मकसद फेल होने पर उसने बदले की नीयत से सोमवार सुबह इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं घटना के बारे में पता चलते ही आरोपी के घरवाले भी फरार हो गए हैं। थाना त्रिपड़ी टाउन के एएसआई जतिंदर कुमार ने बताया कि जख्मी प्रिंसिपल रेखा के बयान दर्ज कर लिए हैं।
Next
AU ऐप में पढ़ें