दोनों एक दूसरे को चाहते थे। प्रेमिका का विवाह जब उसके भाई जबरन कराने लगे तो उसने प्रेमी को घर बुला लिया। यहां उसकी भी जान चली गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
संदिग्ध हालात में गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मामला, जींद का है। युवक की मौत जहर से हुई है। जहर खुद खाया या खिलाया गया, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। दीपक के मामा ने बताया कि लड़की ने दीपक को फोन किया कि घरवाले मेरी जबरन शादी करवा रहे है, जिस पर दीपक उसके घर पहुंच गया।
विज्ञापन
3 of 4
संदिग्ध हालात में गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों के अनुसार दीपक 26 जून को लड़की के घर गया हुआ था और वहीं से उसकी हालत खराब हुई और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने जहर खाने के पुष्टि की। 28 जून की सुबह उसने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।
संदिग्ध हालात में गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों के मुताबिक पता नहीं जहर खिलाया गया है या जहर खा लिया है। दीपक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसके चलते पुलिस ने आईपीसी सैक्शन 306 के तहत 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।