फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double murder: राजस्थान से अपहरण... 300 किमी दूर हरियाणा में हत्या, घरवालों ने जली बोलेरो देखी तो खुला राज

Thu, 16 Feb 2023 09:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लोहारू (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
नसीर और जुनैद की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजस्थान से अगवा कर 300 किलोमीटर दूर हरियाणा की सुनसान बणी में बोलेरो में दो युवकों की जिंदा जलने की घटना सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सनसनी फैल गई। परिवार के सदस्यों को सोशल मीडिया पर अपनी बोलेरो जलने की घटना से ही जानकारी मिल पाई। इसके बाद मृतकों के परिवार में मातम छा गया। लोहारू कस्बे के गांव बारवास की बणी में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने जली हुई बोलेरो के अंदर दो जले हुए नरकंकाल देखे तो हर किसी का दिल दहल उठा। बोलेरो की पिछली सीट पर दो शव इस तरह झुलस चुके थे कि उनका सिर्फ हड्डियां ही बची थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जली बोलेरो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाड़ी की पहचान भी चेसिस नंबर से हुई तो मामला राजस्थान के भरतपुर जिले के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के गांव घाटमिका से जुड़ा मिला, जहां के दो युवक जुनैद और नासिर का एक दिन पहले ही सुबह छह बजे उनकी गाड़ी सहित अपहरण हो गया था। अपहरण की जगह से 300 किलोमीटर दूर जली हुई हालत में दोनों के शव का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो परिजनों उनके यहां जलाकर हत्या किए जाने का पता लगा। दिनभर लोहारू पुलिस जली हुई गाड़ी में मिले दो कंकालों की जांच में जुटी रही। गुरुवार शाम को गोपालगढ़ पुलिस थाने की टीम भी परिजनों के साथ लोहारू पहुंची। इसके बाद मृतकों की शिनाख्त की पुष्टि हुई।

विज्ञापन

3 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजस्थान के भरतपुर जिले के गोपालगढ़ पुलिस थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार इस्माइल ने पुलिस को बताया था कि उसके दो चचेरे भाई जुनैद और नासिर अपनी बोलेरो में सवार होकर मंगलवार को अपनी ससुराल भोरूवास सीकरी गए थे। उनका चचेरा भाई की वहां शादी हुई थी। रात को वहां ठहर गए और बुधवार सुबह गाड़ी से लौट रहे थे। इसी दौरान फिरोजपुर झिरका में उसे सूचना मिली कि आठ से दस लोगों ने उसके दो भाइयों को पीरुका के जंगल में ले जाकर मारपीट की और फिर उनकी ही गाड़ी में उनका अपहरण कर ले गए। इस शिकायत पर गोपालगढ़ की पुलिस ने मामले में आठ से दस लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया और मामले की जांच में जुट गई। गुरुवार सुबह लोहारू थाना पुलिस को बारवास की बणी में एक जली हुई बोलेरो और उसमें मिले दो लोगों के कंकाल की जानकारी हरियाणा पुलिस ने साथ लगते सीमावर्ती राज्यों की पुलिस थानों में भी भेज दी।

4 of 7
Haryana News - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देखते ही देखते मामले के तार जुड़ते चले गए और गोपालगढ़ पुलिस को मामले की भनक लगते ही लोहारू पुलिस से संपर्क साधा और गुरुवार शाम को गोपालगढ़ थाना की पुलिस लोहारू पहुंच गई। लोहारू पहुंचे राजस्थान के गोपालगढ़ थाने के एसएचओ रामनरेश ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों मृतक घाटमिका गांव के जुनैद और नासिर हैं। बुधवार को इनके अपहरण का मामला भी पुलिस ने दर्ज किया था। मृतकों के परिजन ने बताया कि उनके दो भाइयों का बुधवार को अपहरण हुआ था। उन्होंने जब सोशल मीडिया पर जानकारी खंगाली तो उन्हें भिवानी जिले के लोहारू में एक बोलेरो और उसमें दो कंकाल होने की सूचना मिली। जब गाड़ी के चेसिस नंबर गोपालगढ़ पुलिस के समक्ष आए तो उन्हें गाड़ी की पहचान की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन

5 of 7
जली हुई बोलेरो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन बोले - दोनों को उन्हीं की गाड़ी में अपहरण के बाद जिंदा जलाया
मृतकों के चचेरे भाई इस्माइल ने आरोप लगाया कि बजरंग दल के सदस्यों का यहां आतंक है। उनके भाइयों को फिरोजपुर झिरका सीआईए और बजरंग दल सदस्यों ने अपहरण कर अधमरा कर दिया और फिर उन्हें भिवानी के लोहारू कस्बे की बारवास गांव की बणी में ले जाकर जिंदा ही गाड़ी में जला डाला। अंदेशा यह भी है कि गाड़ी को पेट्रोल छिड़ककर जलाया गया, ताकि गाड़ी के अंदर दोनों झुलसकर खत्म हो जाए और उनके शवों का भी किसी को कुछ पता न चले। यानि हत्या के बाद शवों को भी खुर्द-बुर्द किए जाने की कोशिश की गई। 
विज्ञापन

6 of 7
जली हुई बोलेरो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिर में भी मिले चोट के निशान
पुलिस जांच के दौरान दोनों शवों की पुलिस ने बारीकी से जांच की। इस दौरान कंकाल के रूप में मिले दोनों के सिर में गहरी चोट के निशान भी मिले हैं। इससे उनकी हत्या की पुष्टि हो रही थी। जिस सुनसान जगह पर यहां गाड़ी मिली वहां पर देर रात तक भी कुछ लोगों का आना जाना लगा रहता था। वारदात बुधवार रात 12 से गुरुवार अलसुबह चार बजे के बीच की है।

गोपालगढ़ पुलिस थाने की एफआईआर में भी हैं आरोपियों के नाम
मृतक दोनों युवकों के चचेरे भाई इस्माइल की शिकायत पर गोपालगढ़ पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर में भी आरोपी अनिल, श्रीकांत, रिंकू सैनी फिरोजपुर झिरका, लोकेश सिंगला, मोनू मानेसर सहित आठ दस युवकों पर अपहरण का केस दर्ज है। आरोपी युवक बजरंग दल के सदस्य बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गो-तस्करी से भी जोड़कर देखा जा रहा है मामला
बोलेरो के अंदर दो युवकों को जलाकर हत्या किए जाने के मामले को गो तस्करी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों ही युवकों के साथ पहले राजस्थान के पीरुका के जंगल में ले जाकर मारपीट की गई और उन्हें अधमरी हालत तक पहुंचा दिया। इसके बाद ही उन्हें उन्हीं की गाड़ी में लोहारू के गांव बारवास की बणी में लाया गया, जहां गाड़ी के अंदर ही शवों को जलाकर हत्या के बाद शव खुर्दबुर्द की कोशिश की गई।
 
जली हुई बोलेरो में मिले दोनों मृतकों की पहचान राजस्थान के गांव घाटमिका निवासी जुनैद और नासिर के रूप में हुई है। मामला अपहरण व हत्या से जुड़ा है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। चिकित्सकों के बोर्ड से शवों का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में कराया जाएगा। - जगत सिंह मोर, डीएसपी लोहारू।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें