फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में घुसकर दो पुजारियों और एक सेवादार की हत्या, दो की जीभ काटी...दर्दनाक हैं तस्वीरें

Mon, 20 Aug 2018 05:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
करनाल में मंदिर में तीन लोगों की हत्या
मंदिर में घुसकर दो पुजारियों और एक सेवादार को मौत के घाट उतार दिया गया, दो की तो जीभ काट दी गई। मंदिर के अंदर का नजारा देखकर पुलिस वाले भी सन्न रह गए।
विज्ञापन

2 of 7
करनाल में मंदिर में तीन लोगों की हत्या
वारदात हरियाणा में करनाल जिले में मेरठ रोड स्थित यूपी बॉर्डर पर मंगलौरा पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूर श्रीगोविंद धाम संत आश्रम भाई-बहन मंदिर में अंजाम दी गई। बदमाशों ने दो पुजारियों और सेवादार की हत्या कर दी। साथ ही एक पुजारी और एक सेवादार पर हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इनमें से दो पुजारियों की बदमाशों ने जीभ भी काटी। इस मामले में पुलिस ने मंगलौरा निवासी अरुण उर्फ गंजा समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 
विज्ञापन

3 of 7
करनाल में मंदिर में तीन लोगों की हत्या
मंदिर के संचालक सुनील शास्त्री ने बताया कि गांव बदनारा कैथल निवासी पंडित विनोद शर्मा अपने साले संगोही करनाल निवासी अजय शर्मा व मामा बाम्बरेहड़ी निवासी रविंद्र के साथ 18 अगस्त शाम 6 बजे मंदिर में आए थे। उन्हें यहां सात दिनों तक महामृत्युंजय का पाठ करना था। सुनील ने बताया कि सेवादार निसिंग निवासी हरजिंद्र और सुलतान मंदिर के पीछे गोशाला में बने एक कमरे में और तीनों पंडित मंदिर के मेन गेट के सामने बरामदे में सो रहे थे। देर रात करीब 15 बदमाश हथियारों से लैस होकर मंदिर में घुस गए।

 

4 of 7
करनाल में मंदिर में तीन लोगों की हत्या
सुनील ने बताया कि उन सभी पर हमला बोल कर हाथ बांधकर बंधक बना लिया। इस दौरान बदमाशों ने गोशाला में सो रहे सेवादार सुलतान (58) की गला दबाकर हत्या कर दी। हरजिंद्र की जीभ काट ली। मंदिर के अंदर बरामदे में सो रहे पंडित विनोद (32) की पीट-पीट कर हत्या कर दी, जबकि विनोद के मामा रविंद्र (51) और साले अजय पर तेजधार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया और उनकी जीभ काट दी। देर शाम रविंद्र (51) की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 7
करनाल में मंदिर में तीन लोगों की हत्या
मंदिर में चप्पलों समेत चढ़ा तो सेवादार ने टोका था
पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि अरुण शिवरात्रि से एक दिन पहले शराब के नशे में चप्पल पहनकर मंदिर में घुस गया था। सेवादार हरजिंद्र के रोकने पर उसने हाथापाई की थी। इसी रंजिश में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात की है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

6 of 7
करनाल में मंदिर में तीन लोगों की हत्या
मंदिर की गोशाला से शराब और कंडोम मिले
मंदिर की गोशाला में पुलिस को देसी शराब की पेटी और कंडोम के पैकेट मिले हैं। पुलिस इस मामले में खुलकर बात करने को तैयार नहीं है। शराब की चार खाली पेटी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करनाल में मंदिर में तीन लोगों की हत्या
कई पहलुओं से की जा रही जांच : डीएसपी
डीएसपी मधुबन वीरेंद्र सैनी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अरुण निवासी मंगलौरा सहित करीब 15 लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान मंदिर की गोशाला से शराब की बोतलों समेत आपत्तिजनक सामान मिला है। इस मामले में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। घायलों में से कोई भी बोलने की स्थिति में नहीं है। अरुण की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जबकि पुलिस की अन्य टीमें अलग-अलग एंगल पर काम कर रही हैं। अभी यह स्पष्ट करना मुश्किल है कि वारदात कैसे और क्यों हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें