फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बॉर्डर पर पाक स्मगलरों का एनकाउंटर, दो तस्कर ढेर, देखिए तस्वीरें

Mon, 13 Jun 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का(फिरोजुपर)
1 of 5
पंजाब में पाक तस्करों का एनकाउंटर, दो स्मगलर ढेर - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के फाजिल्का में बॉर्डर पर एनकाउंटर करके दो पाकिस्तानी स्मगलर ढेर किए गए। वहीं, एक तस्कर गंभीर घायल हो गया, जो बीएसएफ की गिरफ्त में है। देखिए तस्वीरें।

2 of 5
पंजाब में पाक तस्करों का एनकाउंटर, दो स्मगलर ढेर - फोटो : अमर उजाला
दो इंडियन तस्करों को भी काबू किया गया है। एनकाउंटर के बाद इलाके की छानबीन की गई तो स्मगलरों से काफी मात्रा में ड्रग्स और हथियार बरामद किए गए। हेरोइन के 15 पैकेट, एक राइफल, दो पिस्टल, 67 कारतूस, मोबाइल व दो पाक सिम कार्ड बरामद हुए हैं। इंटरनेशनल बाजार में इस हेरोइन की कीमत 75 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एनकाउंटर बीएसएफ अबोहर सेक्टर की बीओपी सिवाना के पास देर रात दो बजे के आसपास किया गया।

3 of 5
पंजाब में पाक तस्करों का एनकाउंटर, दो स्मगलर ढेर - फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ के आईजी अनिल पालीवाल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी इसीलिए बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त आपरेशन के दौरान तस्करों को पकडने का जाल बिछाया। बीओपी सिवाना के पास सरहद पर लगी कंटीली तार के पास बीएसएफ के जवान चौकस होकर गश्त कर रहे थे। जैसे ही रात के समय बीएसएफ जवानों को पाकिस्तान की तरफ से तीन तस्करों के कंटीली तार के पास आने की जानकारी मिली जवान सतर्क हो गए।

4 of 5
पंजाब में पाक तस्करों का एनकाउंटर, दो स्मगलर ढेर - फोटो : अमर उजाला
आईजी ने बताया कि जैसे ही पाक तस्कर इंडियन तस्करों को हेरोइन की खेप देने लगे कि बीएसएफ के जवानों ने उन्हें चेतावनी देकर वहीं रोकने की बात कही। उसी समय तस्करों ने बीएसएफ पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बीएसएफ ने भी अपने बचाव को देखते हुए तस्करों पर फायरिंग की। लगभग 20-25 मिनट गोलियां चली। इस गोलीबारी में दो तस्कर मौके पर ढेर हुए। एक तस्कर गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

5 of 5
पंजाब में पाक तस्करों का एनकाउंटर, दो स्मगलर ढेर - फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि मारे गए दो पाकिस्तानी तस्करों की पहचान अशोका और पब्बा निवासी रंगनवाली जिला कसूर के रूप में हुई है। उनकी पहचान पकड़े गए तस्कर रमजान ने की है। पकड़े इंडियन तस्करों की पहचान गुरदीप सिंह व बलजिंदर सिंह निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों भारतीय तस्कर पाक तस्करों के संपर्क में थे और उन्होंने फाजिल्का को तस्करी के लिए सेफ जोन समझकर यहां से माल सप्लाई करने का प्रयास किया।  
Next
AU ऐप में पढ़ें