फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पड़ोसन से अवैध संबंध ने बनाया कातिल, और खतरनाक करना था

Mon, 13 Jun 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
1 of 8
पड़ोसन से अवैध संबंधों के लिए पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पत्नी पड़ोसन से अवैध संबंधों में बाधा बन रही थी तो उसे कत्ल कर दिया। अभी उसे और खतरनाक काम करना था, बस मौके की फिराक में था।

2 of 8
पड़ोसन से अवैध संबंधों के लिए पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले की वह हत्या की दूसरी वारदात को अंजाम देता, उसकी साजिश का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने आरोपी सुभाष को प्रेमिका मंजू समेत गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सुभाष को दो दिन के रिमांड पर भेजा गया और मंजू को जेल। मामला पानीपत का है, जहां पड़ोसन से अवैध संबंधों के चार रेणू नाम की महिला को घर में ही मौत के घाट उतार दिया गया था।

3 of 8
पड़ोसन से अवैध संबंधों के लिए पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पानीपत एसपी राहुल शर्मा ने खुलासा किया सुभाष और मंजू को अब मंजू के पति बृजमोहन का कत्ल करना था। सुभाष और बृजमोहन दोनों बिजनेस पार्टनर थे। रेणू को पति के अवैध संबंधों का पता चल गया था। इसलिए दोनों ने साजिश रची और रेणू की हत्या कर दी। अब उन्हें बृजमोहन को भी मारना था। उसके बाद दोनों की भागने की प्लानिंग थी, लेकिन वे दबोचे गए।

4 of 8
पड़ोसन से अवैध संबंधों के लिए पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बड़ी सफाई से किया रेणू का कत्लः एसपी ने बताया कि सुभाष ने दोनों कत्ल करने के लिए दस्ताने भी खरीदे थे, जिन्हें वह जेब में रखकर घूमा करता था। 8 जून को वही दस्ताने पहनकर उसने पत्नी का कत्ल किया, ताकि हथियार पर निशान न आएं। लेकिन रेणू को मारने के बाद सुभाष घबराया हुआ था। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसने अपनी जुर्म कबूल कर लिया और सारी साजिश का खुलासा कर दिया।

 

5 of 8
पड़ोसन से अवैध संबंधों के लिए पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
ऐसे की गई रेणू की हत्याः पानीपत में कृष्णा नगर निवासी बर्तन व्यापारी सुभाष की पत्नी रेणु गोयल का खून से लथपथ शव घर से मिला था। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि रेणु की हत्या उसके पति सुभाष गोयल ने ही की। उसके पड़ोस की एक महिला के साथ अवैध संबंध थे और रेणु इसमें बाधा बनी हुई थी। पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए मनघड़ंत कहानी तैयार कर व्यापारी ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

6 of 8
पड़ोसन से अवैध संबंधों के लिए पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पहले गला दबाया, फिर चाकू से रेताः आठ जून को उसकी बेटी ज्योती व बेटा यश अपनी मौसी के घर स्कूल का होमवर्क करने चले गए। घर पर कोई नहीं था। सुभाष ने इसी का फायदा उठाकर शाम चार बजे पहले रेणु का गला दबाया। वह बैड से नीचे गिर गई तो सुभाष ने रसोई से चाकू लाकर उसकी गर्दन को रेत दिया। बाद में वह दुकान के दरवाजे बंद कर बरसत रोड स्थित फैक्टरी में सिलेंडर देने के लिए चला गया। सुभाष ने फैक्टरी जाते हुए मनघडंत कहानी बनाई थी।

7 of 8
पड़ोसन से अवैध संबंधों के लिए पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को ऐसे हुआ सुभाष गोयल पर - रेणू गोयल के मकान में जाने व आने का रास्ता एक ही था। मकान में किसी दूसरी तरफ से हत्यारोपी नहीं घुस सकता था। पुलिस को शक था कि कोई परिचित ही घर में आया है। पुलिस पूछताछ में सुभाष गोयल ने बताया कि वह साढ़े चार बजे घर से सिलेंडर देने के लिए बरसत रोड पर गया था। छह बजे वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि रेणु की हत्या करीबन साढ़े तीन घंटे पहले यानि चार बजे के आसपास हुई।
विज्ञापन

8 of 8
पड़ोसन से अवैध संबंधों के लिए पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
लकवाग्रस्त थी रेणू, इलाज चल रहा था- रेणु गोयल पांच माह से लकवाग्रस्त थी। रेणु का दिल्ली के निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। फिलहाल उसकी तबीयत में काफी सुधार था। सुभाष अपनी पत्नी के लकवाग्रस्त होने से उससे नफरत करने लगा था। वह रेणु से अकसर बात करना भी पसंद नहीं करता था और ताने मारता था। पुलिस ने आरोपी पति सुभाष गोयल को गिरफ्तार कर लिया है।

 
Next
AU ऐप में पढ़ें