फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंए से मिला 5 दिन से लापता तीन महीने की बच्ची का शव, तस्वीरें देख नहीं पाओगे

Tue, 28 Feb 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
कुंए में मिला तीन म​हीने की बच्ची का शव
5 दिन से लापता तीन महीने की बच्ची का शव कुएं से बरामद हुआ। शव की हालत ऐसी हो चुकी थी कि देखकर पुलिस वाले और मां बाप की रूह कांप गई।
विज्ञापन

2 of 7
कुंए में मिला तीन म​हीने की बच्ची का शव
घटना हरियाणा के नारनौल की है। गांव बड़कोदा से गत मंगलवार शाम को लापता हुई तीन माह की बच्ची का शव पांच दिन बाद रविवार की सुबह घर के आंगन में ही बने कुएं में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्ची के शव को कब्जे में लिया। बच्ची का शव चिकित्सकों के एक मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं इस मामले में शक के आधार पर पुलिस ने बच्ची के पिता, मां व फूफा से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

3 of 7
कुंए में मिला तीन म​हीने की बच्ची का शव
देर शाम पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। ज्ञात हो कि गांव बड़कोदा से मंगलवार शाम को खेतों में मकान बनाकर रह रहे हनुमान की तीन माह की पुत्री माही घर से लापता हो गई थी। जिस समय बच्ची लापता हुई, उस समय हनुमान अपनी मां के साथ बाहर गया हुआ था तथा घर में बच्ची की मां ज्योति अकेली थी। बच्ची के लापता होने पर इसकी सूचना परिजनों ने मंगलवार शाम को पुलिस को दी।

 

4 of 7
कुंए में मिला तीन म​हीने की बच्ची का शव
पुलिस ने बच्ची की गांव में चारों तरफ तलाश की लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला। बाद में बुधवार सुबह को एसपी ने स्वयं गांव में पहुंचकर खेतों में बच्ची की तलाश की थी। यह सर्च अभियान करीब तीन घंटे चला था, इसमें भी बच्ची का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद वीरवार को बच्ची की तलाश पुलिस ने खोजी कुत्तों व ड्रोन के द्वारा की गई फिर भी पुलिस के हाथ खाली रहे। वहीं ग्रामीणों ने अपने स्तर पर भी बच्ची की तलाश गांव के खेतों व नदी पर की थी।

 
विज्ञापन

5 of 7
कुंए में मिला तीन म​हीने की बच्ची का शव
वहीं, बच्ची के पिता हनुमान के अनुसार उसने सुबह घर में बने कुएं की मोटर चलाई तो मोटर ने पानी नहीं उठाया। इस पर उसने कुएं में झुककर देखा तो कोई वस्तु कुएं में गिरी हुई दिखाई दी। इसके बाद उसने अपने जीजा राजबीर को इस बारे में बताया। राजबीर ने भी कुएं भी झुककर देखा तो उसे भी कोई वस्तु कुएं में दिखाई दी। जिस पर दोनों ने शीशे का फोकस बनाकर कुएं में डाला तो उन्हें कुछ पड़ा हुआ दिखा। इस पर उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों व सरपंच को दी।
विज्ञापन

6 of 7
कुंए में मिला तीन म​हीने की बच्ची का शव
सरपंच ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद सदर थाना एसएचओ सतबीर सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई। एफएसएल टीम के नहीं आने पर लोरिंग मशीन के माध्यम से एएसआई फूल कुमार करीब कुएं में उतरा। जहां पर उसने करीब 30 मिनट तक कुएं में रहकर ही बच्ची की वीडियो बनाई व वहीं पर ही फोटो खींची। जिसके बाद ही उसने सब्जी के कैरेट में डालकर बच्ची के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुंए में मिला तीन म​हीने की बच्ची का शव
साधूराम, एसएचओ, थाना शहर के अनुसार बच्ची के शरीर पर कहीं पर भी चोट के निशान दिखाई नहीं दिए। वहीं माथा थोड़ा दबा हुआ दिखाई दिया। बच्ची की लाश कुएं के पानी में तैर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची की मौत के बारे में खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस बच्ची के पिता, माता व फूफा से पूछताछ कर रही है। वहीं परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें