प्यार में इंतकाम की इस घटना के बारे में आपने इससे पहले कहीं भी सुना होगा, प्रेम की राह में एक आशिक ने अपमान का बदला लेने के लिए लड़की के परिवार को बम से उड़ाने की प्लानिंग कर ली।
विज्ञापन
2 of 6
bomb
ये घटना पंजाब के पटियाला के सरहिंद रोड पर राजपुरा बाईपास के नजदीक दर्शन नगर कॉलोनी की है। प्रेमिका के परिजनों द्वारा किए गए अपमान का बदला लेने के लिए इंजीनियरिंग का छात्र बम बना रहा था। बम बनाने की सनक आखिर 24 साल के इंजीनियरिंग स्टूडेंट के मन में आई कहां से, इसका कनेक्शन सीधे तौर पर एक लड़की से है।
विज्ञापन
3 of 6
bomb
बताया जाता है कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा युवक रजतदीप सिंह चंडीगढ़ की एक युवती से एकतरफा प्यार करता था। वह युवती का प्यार पाने को उसका पीछा करता था। इससे परेशान हाेकर युवती ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया। बताया जाता है कि इसके बाद युवती के परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई की। अपनी पिटाई व अपमान का बदला लेने के लिए युवक ने बम बनाना शुरू कर दिया।
4 of 6
bomb
बताया जाता है कि उसने कई बम बनाकर उनका ट्रायल लिया और पंजाबी यूनिवर्सिटी के पीछे खाली मैदान में कई बार बम विस्फोट किया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बताया जाता है कि पुलिस पिछले दो दिन से युवक का पीछा कर रही थी।
विज्ञापन
5 of 6
bomb
पुलिस ने पूछताछ के लिए युवक के पिता को हिरासत में ले लिया। थाने में पूछताछ करने के बाद जब पुलिस टीम युवक के पिता के साथ उसके निवास स्थान पर अाज दर्शन नगर कॉलोनी पहुंची। युवक ने पुलिस टीम को आता देख उस पर फायरिंग कर दी। इससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
फायरिंग रुकने पर पुलिस ने घर में गई तो युवक की लाश मिली। उसने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पटियला रेंज के आइजी ने कहा कि फिलहाल इस मामले में बम स्क्वायड चंडीगढ़ से की टीम को बुलाया गया है। घायल पुलिसकर्मी को राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है