नोएडा सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के सेक्टर 62 शताब्दी विहार के बेसमेंट में अंजलि नामक इंजीनियर की बेरहमी से हत्या मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आने के साथ ही कई चौंकाने वाले खुलासे भी सामने आए हैं जो कई सवाल खड़े करता है। (सभी फोटोः अमित सिंह/अमर उजाला)
विज्ञापन
2 of 10
anjali murder
इस मामले में सबने हैरान और दुखी करने वाली बात ये है कि मृतक अंजलि को गोली उसके अपने ही दोस्त ने मारी है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में मारने वाले का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
3 of 10
anjali murder
इसके बाद जो सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है वो ये है कि इतने हाई सिक्योरिटी वाले और पॉश इलाके में बने अपार्टमेंट में कोई अंजान व्यक्ति आता है चला जाता है और उसे कोई रोकने वाला नहीं है।
4 of 10
anjali murder
तीसरी बात जो ध्यान देने योग्य है कि मेन गेट पर लगे दो सीसीटीवी कैमरे ही खराब पड़े हैं। अगर ये दोनों कैमरे ठीक होते तो आरोपी वहीं कैमरे में कैद हो जाता।
विज्ञापन
5 of 10
anjali murder
चौथा मेन गेट पर जिन गार्ड्स की ड्यूटी थी वही गायब थे। जिस वक्त आरोपी अपार्टमेंट में घुसा उस वक्त न कोई उसकी रजिस्टर में एंट्री कराने के लिए था ना ही उससे कुछ पूछने के लिए।
विज्ञापन
6 of 10
anjali murder
पांचवा जो सबसे बड़ा सवाल उठता है कि जिस अपार्टमेंट में अंजलि रहती थी वो आवासीय इस्तेमाल के लिए है। लेकिन वहां पीजी बनाकर लड़कियों को रखा गया था।
विज्ञापन
7 of 10
anjali murder
हैरान करने वाली बता ये भी है कि आरोपी ने अंजलि को गोली मारी और किसी ने नहीं सुनी। साथ ही वो काफी देर तक वहीं लाश के पास खड़ा रहा अपनी बंदूक बैग में रखी और बड़े ही इत्मीनान से वहां से चला गया और किसी को पता भी नहीं चला।
8 of 10
anjali murder
अंजलि को सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर जिस शख्स का कॉल आया था उसका नाम अश्विनी बताया जा रहा है। वह इटावा का रहने वाला है और इस वक्त लाजपत नगर में रह रहा है। अश्विनी अंजली के साथ एलपीयू जालंधर में पढ़ा है।
9 of 10
anjali murder
बता दें कि अंजलि ने एलपीयू से ही बीटेक की डिग्री ली है। बताया जा रहा है कि अश्विनी के फोन के बाद ही अंजलि नीचे बेसमेंट में गई थी जहां उसकी हत्या कर दी गई।
अंजलि का परिवार घटनास्थल पर पहुंच चुका है और रो-रोकर उनका बुला हाल है। अंजलि के पिता हरियाणा के यमुनानगर में रेलवे वर्कशॉप में ऑफिस सुप्रीटेंडेंट हैं।