नई दिल्ली की तिहाड़ जेल को भारत की सबसे सुरक्षित जेल का दर्जा प्राप्त है लेकिन कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को इस जेल में भी मोबाइल फोन जैसी सुविधा आसानी से उपलब्ध थी। इसी के सहारे उसने करीब दो माह तक तिहाड़ से ही गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से बातचीत की और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रची। वहीं लॉरेंस से पूछताछ के आधार पर पंजाब पुलिस ने बिहार से एक गैंगस्टर मोहम्मद राजा हुसैन को भी गिरफ्तार किया है। लॉरेंस ने बताया कि उसके गैंग ने मोहाली में विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए सिद्धू मूसेवाला की हत्या की है। मगर उसने इस हत्याकांड में सीधे तौर पर अपना हाथ होने से फिर इनकार किया है।