फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी-प्रेमिका की खौफनाक साजिश: 70 साल की महिला को दी दर्दनाक मौत, बेड बॉक्स में मिली लाश, नमक व केमिकल भी छिड़का

Fri, 17 Jun 2022 08:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
मृतक महिला की फाइल फोटो और जमीन पर बैठे आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
70 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने 48 घंटे में ही हत्याकांड का राज खोला है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का भी दावा किया है। मृतक महिला का नाम वीना पुगल था। बेड बॉक्स के अंदर उनकी लाश मिली थी। आरोपियों ने मारने के बाद शव को बेड बॉक्स में रख दिया था और ऊपर से नमक व केमिकल भी डाला था। यह इसलिए किया था ताकि लाश जल्दी गल सके। आरोपियों में एक महिला है और मृतक के घर पर किरायेदार थी। उसने अपने प्रेमी संग मिलकर मकान मालकिन की हत्या की थी और सोने के जेवरात चुरा लिए थे। वह पिछले लगभग नौ माह से वीना के मकान में किरायेदार थी और उनके बहुत ही करीब थी। उक्त आरोपियों ने वीना की चाकू घोंप कर हत्या की थी और बाद में बेड बॉक्स में शव रखकर उस पर नमक और केमिकल डाल दिया था। 
विज्ञापन

2 of 5
मृतक महिला की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उल्लेखनीय है कि बुधवार देर रात्रि बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया था। घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुसे तो बेड बॉक्स में वीना का शव पड़ा था। उधर, थाना सिटी पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। एसएसपी चरणजीत सिंह ने बताया कि वीना की हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश के लिए एसपी (देहात) गुरबिंदर सिंह, डीएसपी (देहात) जगदीश कुमार, सीआईए प्रभारी जनकराज और थाना सिटी प्रभारी मोहित धवन की टीम गठित की गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
घर में जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह एक ब्लाइंड मर्डर था। उक्त टीम ने प्रत्येक पहलू पर जांच शुरू की। जब एक महिला किरायेदार ने उन्हें बताया कि कुछ दिन पहले किरायेदार बिमला रानी निवासी लक्खा हाजी (ममदोट) जिला फिरोजपुर यहां से गई है और चाबी उसे दे गई हैं। साथ में यह कह गई कि वीना घर पर नहीं है, जब आ जाए तो उसे कह देना कि उसके ससुराल पक्ष से उसका समझौता हो गया है, वह अपने ससुराल चली गई है। एसएसपी ने कहा कि टीम ने बिमला रानी और शेर सिंह को ममदोट के टी-प्वाइंट के पास बाइक पर जाते काबू किया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसका पति कत्ल के केस में पिछले आठ साल से जेल में बंद है।

4 of 5
शव को बाहर निकालते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके शेर सिंह नामक व्यक्ति से संबंध थे। इस बात से ससुराल पक्ष वाले उससे नाराज थे। इसलिए वह शहर में वीना के घर पर 2000 रुपये महीना किराये पर रहने लगी। यहां शेर सिंह को अपना पति बताया था, इसलिए शेर सिंह रोजाना बिमला के पास आता था। बिमला की दो लड़कियां व एक लड़का था। बिमला तरस के आधार पर वीना के बहुत करीब आ गई। दोनों कई बार एक साथ भोजन भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वीना हत्याकांड की गुत्थी सुलझी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीना सोने के जेवरात पहनने की शौकीन थी। बिमला को उसके जेवरात देख कर मन में लालच आ गया। बिमला ने शेर सिंह के साथ मिलकर वीना की हत्या की साजिश रची। इन्होंने 12-13 जून की रात को वीना की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। शव बेड बॉक्स में रखकर उस पर नमक व केमिकल डाल दिया। बेड पर चादर बिछाकर भाग गए। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से वीना के चोरी किए 71 ग्राम सोने के जेवरात और जिस चाकू से हत्या की थी उसे बरामद कर लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें