फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सेक्स रैकेटः एक रात के लेती थी दो हजार, ग्राहकों को इस तरह होती थी सप्लाई

Wed, 19 Apr 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
1 of 6
सेक्स रैकेट
पुलिस ने जाल बिछाकर देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करते हुए 3 लड़कियों और दो नौजवानों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए।

2 of 6
SEX RACKET
जीरकपुर पुलिस ने देह व्यापार का कारोबार चलाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा मुहिम छेड़ दी है। पुलिस ने रविवार शाम को तीन लड़कियां और दो नौजवान युवकों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर मामला दर्ज करके अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में पटियाला जेल भेज दिया।

3 of 6
सेक्स रैकेट
नौजवान युवकों की पहचान प्रिंस निवासी अमृतसर और गुरजीत सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई। थाना प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि वीआईपी रोड में एक कार में सवार होकर नौजवान युवक लोगों को लड़कियां सप्लाई करने का धंधा कर रहे हैं। जिसके बाद सहायक इंस्पेक्टर बरमा सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिन्होंने सिविल वर्दी में वीआईपी क्षेत्र में जाकर छानबीन शुरू की।

4 of 6
देहव्यापार
इस दौरान सामने आया कि शाम के समय एक इंडिगा कार आती है, जिसमें से 3 लड़कियां उतरी और वहां स्थित रेस्टोरेंट और पार्किंग एरिया में टहलना शुरू कर देती है। जिसके बाद ये लड़कियां आने जाने वालों से बात करके उन्हें अपने जाल में फंसा लेती है। जबकि उनके इस धंधे में प्रिंस और गुरजीत सिंह दलाल की भूमिका अदा करते हैं।

5 of 6
सेक्स रैकेट
जांच अधिकारी बरमा सिंह ने बताया कि देह व्यापार का धंधा करने वाले इस गिरोह को पकड़ने के लिए रविवार को एक ट्रैप लगाया गया। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर इन लोगों के पास भेजा गया। इस दौरान, इंडिगा कार में सवार एक युवक आया और उसने 2 हजार में लड़की ग्राहक (पुलिसकर्मी) द्वारा बताए पते पर पहुंचाने का सौदा तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेक्स रैकेट
दूसरी ओर, पुलिसकर्मी ने मामले की सारी जानकारी उच्चाधिकारियों को फोन पर दे दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कार में सवार युवक व युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपियों को पुलिस थाने ले जाकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। प्रिंस पहले भी देह व्यापार के आरोप में जेल की हवा खा चुका है और जमानत पर छूटने के बाद उसने फिर से यह धंधा शुरू कर दिया है।
Next
AU ऐप में पढ़ें