फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो इस वजह से फेसबुक LIVE ऑन कर फंदे पर झूल गया युवक

Wed, 19 Apr 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
फेसबुक लाइव ऑन करके एक युवक फंदे पर झूल गया। बहन और दोस्तों ने उसकी मौत को आंखों से देखा, लेकिन इसके पीछे की वजह भी चौंकाने वाली है।
विज्ञापन

2 of 7
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
घटना हरियाणा के सोनीपत की है। दीपक कुमार नाम के युवक ने फेसबुक पर अपनी मौत लाइव कर दी, जिसे सभी ने देखा। जांच में पता चला है कि दीपक ने दिल्ली पुलिस से परेशान हो कर यह कदम उठाया। मामले में पुलिस को सुसाइड नोट हाथ लगा है। जिससे पता चला है कि दिल्ली पुलिस के तीन जवान उसे परेशान कर रहे थे। फिलहाल सोनीपत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवक की पत्नी और बहन का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया।
विज्ञापन

3 of 7
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
वहीं, अभी तक पुलिस के हाथ कोई आरोपी नहीं लगा है। पुलिस ने शनिवार को दीपक के पिता रमेश के बयान पर दिल्ली पुलिस की महिला हेडकांस्टेबल, एसआई व एएसआई के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन वह अपने ठिकानों पर नहीं मिले हैं।

4 of 7
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
बता दें कि देव नगर निवासी दीपक (28) ने शुक्रवार देर शाम अपने घर के अंदर छत के पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दीपक ने पूरी घटना को फेसबुक पर वीडियो लाइव करके सभी को दिखाया था। पुलिस ने उसके घर के अंदर दीवार पर लिखे सुसाइड नोट को कैमरे में कैद किया था। साथ ही पुलिस ने उसे कमरे से 60 पेज की डायरी भी बरामद की है, जिसमें उसने तीनों पुलिस कर्मियों के संबंधों के बारे में लिखा हुआ है।

 
विज्ञापन

5 of 7
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
युवक ने शनिवार की शाम को 6.41 बजे फेसबुक पर वीडियो लाइव को चलाया और उसके बाद मोबाइल को ऐसी जगह रख दिया, जिससे वह फंदा लगाकर आत्महत्या करते हुए वह साफ दिख सके। वह हर किसी को अपनी आत्महत्या लाइव दिखाना चाहता था और उसने वीडियो लाइव करके पंखे से रस्सी बांधकर फंदा अपने गले में डाल लिया। उस समय युवक काफी उदास लग रहा था।
विज्ञापन

6 of 7
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घर पहुंचे और युवक को नीचे उतारकर अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव को सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। शहर के देव नगर निवासी दीपक (28) ने शनिवार शाम अपने घर में छत के पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। माता पिता के इकलौते बेटे दीपक ने पूरी घटना को फेसबुक पर वीडियो लाइव करके सभी को दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
इस संबंध में सिटी थाना एसएचओ अजय मलिक का कहना है कि युवक के फंदा लगाने की सूचना नहीं मिली है। इस बारे में पता लगाया जा रहा है। युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। दीपक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। माना जा रहा है कि दीपक का किसी से विवाद था, जिसकी वजह से वह तनाव में रहता था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें