फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

कॉलेज की लड़कियों से कराती थी 'गंदा काम', मकान से यूं निकाल कर ले गई पुलिस

Sun, 16 Apr 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
1 of 6
देहव्यापार
पैसे का लालच देकर कॉलेज की छात्राओं से 'गंदा काम' कराती थी, पुलिस ने मकान में छापा मारा तो देखिए किस तरह से निकाल कर ले गई पुलिस।

2 of 6
देहव्यापार
मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। हुडा सेक्टर-18 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक मकान में चल रहे देहव्यापार के धंधे पर पुलिस ने छापा मारकर चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इस मकान में बाहर से लड़कियों को बुलाकर उनसे यहां पर धंधा करवाया जाता था।

3 of 6
देहव्यापार
फिलहाल पुलिस ने इन चारों महिलाओं को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ शुरू कर दी है। थाना शहर जगाधरी एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी हुडा सेक्टर-18 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान में लड़कियों को बुलाकर धंधा किया जाता है।

4 of 6
देहव्यापार
सुनील ने बताया कि मेरी टीम इन लड़कियों को रंगे हा​थों पकड़ने की फिराक में थी। शुक्रवार दोपहर जब कुछ कॉलेज की लड़कियों को यहां पर बुलाया गया तो किसी ने तुरंत फोन करके बताया। फिर हमने ट्रैप बिछाया।

5 of 6
देहव्यापार
एक लड़के को ग्राहक बनाकर भेजा और 500 रुपये में सौदा तय हुआ। जैसे ही सौदा तय हुआ, पुलिस ने छापा मार दिया और  मकान की मालकिन सहित चार महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
SEX RACKET
सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला जगाधरी की है व अन्य दो महिलाएं यमुनानगर की है। इसके साथ पकड़ी गई युवती शहजादपुर के एक कॉलेज की है। लड़की का कहना है कि उनके कॉलेज से अकसर लड़कियां यहां आती थी।

 
Next
AU ऐप में पढ़ें