राजस्थान में गुगामाड़ी से लौट रहे श्रद्धालुओं ने सिवानी में हुए दर्दनाक हादसे का आंखों-देखा हाल बताया तो सुनने वालों की रूह कांप उठी।
विज्ञापन
2 of 9
हरियाणा में सड़क हादसे में लुधियाना का परिवार खत्म
- फोटो : अमर उजाला
हिसार-राजगढ़ रोड़ पर हादसे में घायल देवराज ने बताया कि परिवार की सुख शांति के लिए गुगामाड़ी गए थे, लेकिन ये नहीं सोचा था कि अपनों का साथ छूट जाएगा। बहुत अच्छे से और बिना किसी परेशानी के दर्शन हो गए थे। लौटते-लौटते रात हो गई और लगभग सभी नींद में थे। अचानक जोरदार धमाका हुआ और पिकअप पलट गई। धमाका ऐसा था, मानो बम फट गया हो और देखते ही देखते चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
3 of 9
हरियाणा में सड़क हादसे में लुधियाना का परिवार खत्म
- फोटो : अमर उजाला
घायल रानी ने रोते हुए बताया कि बच्चे मम्मी, मम्मी चिल्ला रहे थे। कुछ समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है। वह बच्चों को उठाने लगी तो वे खून से लथपथ थे। सभी सामान के नीचे दबे थे, निकलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन संभव नहीं हो पा रहा था। घना अंधेरा था तो आसपास भी कोई नजर नहीं आया। इसी बीच कुछ लोग दौड़कर आते हुए नजर आए तो राहत की सांस ली, लेकिन तब तक अपने साथ छोड़ चुके थे।
4 of 9
हरियाणा में सड़क हादसे में लुधियाना का परिवार खत्म
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में एक ही परिवार के तीन भाइयों बलविंद्र, रोशन लाल और बिट्टू का परिवार खत्म हो गया। 35 वर्षीय रोशन लाल और उसके 15 वर्षीय लड़के शालू की हादसे में मौत हो गई तो रोशन लाल की पत्नी 33 वर्षीय रानी, बेटा अनमोल और बेटी 13 वर्षीय ज्योति घायल हो गए। हादसा बलविंद्र के पूरे परिवार को ही लील गया।
विज्ञापन
5 of 9
हरियाणा में सड़क हादसे में लुधियाना का परिवार खत्म
- फोटो : अमर उजाला
45 वर्षीय बलविंद्र हादसे में बुरी तरह घायल हो गया तो उसके तीन लड़के करीब 23 वर्षीय रवि, 20 वर्षीय नंदी और करीब 18 वर्षीय सागर की मौत हो गई। तीसरे भाई बिट्टू के 12 वर्षीय लड़के गगू की मौत हो गई तो उसका दूसरा बेटा सन्नी घायल हो गया। रोशन लाल के परिवार में ही भतीजे देवराज की पत्नी करीब 31 वर्षीय मनप्रीत की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
6 of 9
हरियाणा में सड़क हादसे में लुधियाना का परिवार खत्म
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि हादसा, हिसार-राजगढ़ रोड़ पर सिवानी से करीब 18 किलोमीटर दूर सैनीवास गांव में देर रात करीब डेढ बजे हुआ। सामने से आ रहे एक कैंटर से से एक लोडिंग पिकअप टकरा कर पलट गई। इस दौरान पीछे से आ रहे एक ट्राले की उनसे टक्कर हो गई जिससे 5 लोगों की मौके पर ही तथा 4 लोगों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
7 of 9
हरियाणा में सड़क हादसे में लुधियाना का परिवार खत्म
- फोटो : अमर उजाला
भिवानी के सिवानी क्षेत्र में रूट डाइवर्जन का काम चल रहा है। लुधियाना जिला के गांव हम्बेवाला निवासी 21 श्रद्धालु पिकअप में राजस्थान के ददरेवा स्थित धाम में माथा टेक कर वापस पंजाब के लिए जा रहे थे। गांव सैनीवास के समीप जैसे ही पिकअप गाड़ी पहुंची तो सामने से आ रहे एक कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप गाड़ी पलट गई। इतने में पीछे से आ रहे एक डंफर की इस पिकअप से टक्कर हो गई।
8 of 9
हरियाणा में सड़क हादसे में लुधियाना का परिवार खत्म
- फोटो : अमर उजाला
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। चीख पुका मच गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए और घायलों को बाहर निकाला। पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। खबर मिलते ही सिवानी मंडी के एसएचओ जयसिंह यादव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वे शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिवानी ले गए और घायलों को अस्पताल दाखिल करवाया।
हरियाणा में सड़क हादसे में लुधियाना का परिवार खत्म
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में 9 लोगों की मौत हो हुई है, जिनमें एक महिला व 8 पुरूष शामिल है। ये हैं मृतक: प्रीत कौर, गुगु, सागर, तारा, राजू, रविंद्र, रोशन, सालू और नंदी। ये हैं घायल: अनमोल, मनीषा, दलजीत कौर, परमजीत कौर, सुरेंद्र, जसविंद्र कौर, बलविंद्र कुमार, नीलम, दलजीत, बिंदु और गुरुनानक। हादसे के बाद दोनों वाहनों के आरोपी चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कैंटर व डंफर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।