हरियाणा के फतेहाबाद जिले में आज सुबह चलती बस में हुए धमाके का असली सच सामने आ गया है। धमाका, किसने और किस चीज से किया, ये पता चल गया है। तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 6
फतेहाबाद में चलती बस में धमाके का असली सच
धमाका, आज सुबह करीब 11 बजे फतेहाबाद मुख्यालय से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर एक चलती प्राइवेट बस में हुआ। मौके से पोटेशियम नाइट्रेट से मिलता-जुलता पाऊडर मिला है जिसे जांच के लिए लैब में भेजा गया है। मामले की जांच के लिए फोरेसिंक विभाग की टीम, विस्फोट निरोधक दस्ता, सीन ऑफ क्राइम और डॉग स्कवॉयड भी जांच में जुट गई हैं। जांच में पुलिस को विस्फोटक वाली बोतल के टुकड़े भी मिले हैं।
विज्ञापन
3 of 6
फतेहाबाद में चलती बस में धमाके का असली सच
बोतल में बारूद था: जाखल से फतेहाबाद आ रही प्राइवेट बस के कडंक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि भूना बस स्टैंड से एक व्यक्ति, जिसने सफेद कुर्ता पाजामा डाल रखा था, वो एक थैली लेकर बस में चढ़ा था और उसने फतेहाबाद की टिकट ली थी। प्रवीण ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति ने बोतल की थैली को बस के पिछले दरवाजे के पास रख अगली सीट पर खुद खड़ा हो गया। भूना से चलने के महज 10 मिनट के भीतर ही बस में विस्फोट हो गया।
4 of 6
फतेहाबाद में चलती बस में धमाके का असली सच
बस में धुंआ भरने के कारण अफरा-तफरी मच गई जिसका फायदा उठाकर उक्त संदिग्ध व्यक्ति मौके से फरार हो गया। इस दौरान विस्फोट की चपेट में आने से भागीरथ नामक व्यक्ति और उसकी पत्नी राजबाला घायल हो गए। उनके अलावा भी तकरीबन 8 लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। इनमें भागीरथ की बहन शिमला भी शामिल है। फोरेसिंक विभाग एवं सीन ऑफ क्राइम की टीमों ने बस के अंदर और आसपास गहनता से जांच की।
विज्ञापन
5 of 6
फतेहाबाद में चलती बस में धमाके का असली सच
बताया गया है कि एक महिला के कपड़े भी इस विस्फोट से जल गए जिसने बाद में सामने स्थित एक ढाणी में जाकर बाद में कपड़े बदले। पुलिस ने उक्त महिला के जले हुए कपड़ों को सबूत के तौर पर अपने पास रख लिया है। जांच में पुलिस को विस्फोटक वाली बोतल के टुकड़े भी मिले हैं। हादसे में तकरीबन 15 लोगों के घायल होने की सूचना है जिसमें एक दंपति के गंभीर चोटें आई हैं। बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
फतेहाबाद जिले में आज सुबह चलती बस में हुए धमाके का असली सच
प्रथम दृष्टया में पुलिस इसे पोटेशियम नाइटे्रट का विस्फोट मानकर चल रही है। हिसार रेंज के आईजी एकेढुल, एसपी ओपी नरवाल ने इसे पिछले दिनों कुरूक्षेत्र हाइवे पर बस में हुए विस्फोट से जोड़कर देखने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि उन हादसो में बैटरी बम का इस्तेमाल किया गया था जबकि इस विस्फोट में सीटों को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा है। फोरेसिंक विभाग की टीम ने मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। इनकी जांच की बात आईजी एवं एसपी दोनों कर रहे हैं।