शादी को साल भर हुआ था कि फंदा लगाया लिया। उससे पहले अपनी नोट बुक में सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपना दर्द बयां किया। आप भी जानिए।
विज्ञापन
2 of 5
ससुरालियों से परेशान महिला ने लगाया फंदा
- फोटो : अमर उजाला
घटना मोहाली की है। आईटी कंपनी में काम करने वाली 26 साल की साक्षी अपने घर में फंदे से लटकी मिली। उसके परिजनों ने मौत के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है। मरने से पहले साक्षी ने जो सुसाइड नोट छोड़ा, उसमें भी ससुरालियों के अत्याचार की बात कही गई है।
विज्ञापन
3 of 5
ससुरालियों से परेशान महिला ने लगाया फंदा
- फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट को पढ़ने से पता चला कि साक्षी डिप्रेशन में थी। वह ससुराल वालों से परेशान था और जीना नहीं चाहती थी। ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं। उसे ताने मारते हैं। दहेज मांगते थे। पिछले कई दिन से ससुराली उस पर कार लाने का दबाव बना रहे थे।
4 of 5
ससुरालियों से परेशान महिला ने लगाया फंदा
- फोटो : अमर उजाला
मृतका साक्षी के भाई मोहित ने बताया कि उसकी बहन की शादी पंचकूला में करीब एक साल पहले हुई थी, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही वे साक्षी को परेशान करने लगे थे। इसके कारण साक्षी डिप्रेशन में रहती थी। वह हमेश कुछ न कुछ सोचती रहती थी।
ससुरालियों से परेशान महिला ने लगाया फंदा
- फोटो : अमर उजाला
मोहित ने बताया कि जब इन सब के बारे में उसने बात की तो वे लोग उसे घर ले आए थे, लेकिन ये नहीं सोचा था कि वह सुसाइड कर लेगी। मृतका के भाई की शिकायत पर उसके पति नवीन ककरान, उसकी सास, ससुर व दो ननदों के पर केस दर्ज कर लिया है।