फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस पर लगाया रेप का आरोप, वो सामने दिखा तो ऐसा सिखाया सबक याद रखेगा उम्रभर

Thu, 15 Mar 2018 10:00 AM IST
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
रेप के आरोपी की पिटाई
जिस पर रेप का आरोप लगाया था, वो सामने दिखा गया तो लड़की ने ऐसा सबक सिखाया, जिसे वो ताउम्र भूल नहीं पाएगा। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन

2 of 7
रेप के आरोपी की पिटाई
दिसंबर 2016 में कॉल सेंटर में काम करने वाली 21 वर्षीय युवती के साथ हल्लोमाजरा में ऑटो चालक और उसके दो साथियों द्वारा सामूहिक दुराचार मामले में नया मोड़ आया है। इस मामले में इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने नवंबर 2017 में सेक्टर-53 में मोहाली निवासी युवती से गैंगरेप मामले में जेल में बंद मोहम्मद इरफान को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उसे इस मामले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

3 of 7
रेप के आरोपी की पिटाई
वहीं, आरोपी को पेशी पर लाते वक्त उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब इस केस की पीड़िता और उसकी मां ने कोर्ट रूम के बाहर परिसर में ही आरोपी पर दना-दन थप्पड़ जड़कर गुस्सा उतारा। अचानक हुई इस घटना से पुलिसकर्मी भी हड़बड़ा गए और उन्होंने और फोर्स मंगाई। इसके बाद पीड़िता और उसकी मां के चुंगल से आरोपी को बचाकर अदालत में पेशी पर ले जाया गया।

4 of 7
रेप के आरोपी की पिटाई
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने आरोपी इरफान की पहचान कर दी है। इसके अलावा उसका डीएनए इस केस में पॉजिटिव आया है। पुलिस ने उसका अदालत से तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। अदालत में पेशी के दौरान पुलिस ने दलील दी कि सीएफएसएल रिपोर्ट में आरोपी इरफान का डीएनए मैच होने के बाद पुलिस ने पीड़िता से उसकी शिनाख्त कराई थी। पीड़िता द्वारा उसकी पहचान और डीएनए मैच होने के बाद पुलिस ने उसे इस मामले में आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

5 of 7
रेप के आरोपी की पिटाई
पुलिस के अनुसार मामले में तीसरा आरोपी यूपी के फैजाबाद या दिल्ली में छिपा है। मोहम्मद इरफान को उसका पता है कि वह कहां छिपा है। पुलिस को उसकी निशानदेही से तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करवाना है। इसके लिए पुलिस ने आरोपी का पांच दिन का रिमांड मांगा था। अदालत ने पुलिस की दलीलें सुनने के बाद मोहम्मद इरफान को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
पीड़िता की भड़ास से आरोपी की पहचान पुख्ता
बख्शीखाने से जब आरोपी इरफान को कोर्ट में पेशी के लिए लाया जा रहा था तो उस पर पीड़िता और उसकी मां द्वारा थप्पड़ मारने से यह पुख्ता हो गया कि उसने ही वारदात को अंजाम दिया है। एक तरह से आरोपी की पहचान को पीड़िता ने पुख्ता कर दिया है। उसका गुस्सा देख वहां मौजूद लोगों को भी पहले तो समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है, लेकिन जब लोगों को पता चला तो उन्होंने भी उसके इस कदम को सही ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रेप
यह है मामला
12 दिसंबर 2016 को कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती के साथ ऑटो चालक और उसके साथियों ने सामूहिक दुराचार किया था। उसने भी सेक्टर-34 से घर जाने के लिए ऑटो लिया था। ऑटो में चालक सहित तीन युवक थे, जिन्होंने चाकू के दम पर वारदात को अंजाम दिया था। एक ऑटो चालक  वसीम मलिक की पुलिस ने छह दिन बाद गिरफ्तारी दिखा दी थी, लेकिन अन्य आरोपियों का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। वहीं पुलिस केस में ऑटो भी नहीं बरामद कर सकी थी। अदालत में पीड़ित युवती युवक को पहचानने से इंकार कर चुकी है। वहीं डीएनए सैंपल भी उससे मैच नहीं हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें