यूपी के फर्रुखाबाद जिले में दबंगाे ने मंदिर जा रही किशाेरी काे तमंचे के बल पर उठाया अाैर उसे बाग में ले गए। वहां उन्हाेंने उसके साथ रेप के बाद उसका वीडियाे बनाया। इतना ही नहीं किशाेरी के घर पहुंचने से पहले उसका वायरल वीडियाे परिजनाें तक पहुंच गया।
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी 10 मार्च को दोपहर 3 बजे मंदिर जा रही थी, तभी पड़ोसी गांव के दो युवक बाइक से रास्ते में मिले। युवकों ने उसे मंदिर तक छोड़ने की बात कही, तभी पीछे से कंपिल थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक भी बाइक से आ गया। युवक किशोरी को बाइक से मंदिर न ले जाकर बाग ले गए।
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
वहां पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं, जिसका मोबाइल में वीडियो बना लिया। इसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो देखने पर किशोरी के पिता को घटना की जानकारी हुई। वह किशोरी को लेकर कोतवाली शाम करीब 7 बजे पहुंचा।
उसके साथ बसपा नेता भी पहुंचे। पीड़िता के पिता ने तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें अश्लील हरकतें करने का वीडियो वायरल करने और किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। कोतवाल द्रविड़ सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।