फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा इश्क में शादीशुदा आशिक ने छात्रा से की जानलेवा हरकत

Fri, 30 Sep 2016 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
एकतरफा प्यार में लड़की को आशिक ने मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
लड़की से एकतरफा प्यार करता था शादीशुदा युवक, लेकिन उसने मना कर दिया तो उसने लड़की के साथ जानलेवा हरकत कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
एकतरफा प्यार में लड़की को आशिक ने मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
घटना हरियाणा के पानीपत की है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में एक सिरफिरे शादीशुदा आशिक ने पहले जेबीटी चौथे सेमेस्टर की छात्रा का सिर फोड़ दिया और फिर उसको गोली मार दी। गोली छात्रा के पेट के ऊपर कलेजे के पास लगी है। छात्रा सामाजिक विज्ञान का प्रेक्टिकल देने आई हुई थी और उसकी मां भी साथ में थी।
विज्ञापन

3 of 7
सोनीपत में लड़की ने प्रेमी संग मिलकर जेठ का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि युवक छात्रा के शादी करने से मना करने के कारण बौखलाया हुआ था और शादी के लिए लगातार दबाव डाल रहा था। छात्रा का आरोप है कि युवक ने तीन माह पहले नशीला पदार्थ पिलाकर शहर के एक पार्क में उसके साथ दुराचार किया था और उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली थी। छात्रा को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

4 of 7
सोनीपत में लड़की ने प्रेमी संग मिलकर जेठ का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
थाना शहर पुलिस ने उसके बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुराचार व जानलेवा हमला करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे लालबत्ती चौक के नजदीक स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की दूसरी मंजिल की छत पर गोहाना (सोनीपत) निवासी छात्रा को एक युवक ने गोली मार दी। इससे पहले आरोपी ने ईंट से उसके सिर पर वार कर सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन

5 of 7
सोनीपत में लड़की ने प्रेमी संग मिलकर जेठ का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने पुलिस को बताया कि छात्रा का बुधवार को जेबीटी चौथे सेमेस्टर का सोशल स्टडी का प्रेक्टिकल था। उसकी मां उसके साथ ही प्रेक्टिकल दिलवाने आई थी। उसकी मां नीचे बैठ गई और छात्रा अपनी क्लास रूम में चली गई। इसी बीच आरोपी विपिन निवासी कोहंड (करनाल) डाइट में पहुंच गया और छात्रा को बात करने के बहाने दूसरी मंजिल की छत पर ले गया। वहां कहासुनी के बीच उसने यह वारदात अंजाम दी। छात्रा को गोली मारने की सूचना मिलते ही डाइट में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

6 of 7
सोनीपत में लड़की ने प्रेमी संग मिलकर जेठ का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
डाइट के कार्यकारी प्राचार्य जोगिंद्र सिंह जागलान ने छात्रा को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय जोगिंद्र दून व थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी की उसकी एक साल से जान पहचान थी। आरोपी ने उसके साथ देवीलाल पार्क में ले जाकर दुराचार किया था और वीडियो क्लिप बना ली थी। अब उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोनीपत में लड़की ने प्रेमी संग मिलकर जेठ का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
छात्रा जेबीटी चौथे सेमेस्टर में थी और उसकी पढ़ाई पूरी हो चुकी थी। वह बुधवार को अपना प्रेक्टिकल देने आई थी, उसकी मां भी उसके साथ थी। इसी समय छत पर एक युवक ने उसको गोली मार दी। वे सूचना मिलते ही छात्रा को लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचे। आरोपी लड़के का संस्थान से कोई लेना-देना नहीं है।
- जितेंद्र सिंह जागलान, कार्यवाहक प्राचार्य, डायट पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें