फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, महिलाओं संग रंगेहाथ हुए गिरफ्तार

Thu, 29 Sep 2016 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
1 of 9
पार्लर में हो रहा था देह व्यापार
थाना सेक्टर-5 क्षेत्र के पालम विहार रोड पर एक स्पा में मसाज के नाम पर चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

2 of 9
पार्लर में हो रहा था देह व्यापार
पुलिस ने इन सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-5 थाना क्षेत्र के पालम विहार रोड पर गोल चक्कर के पास ग्लैमर स्पा सेंटर है। 
विज्ञापन

3 of 9
पार्लर में हो रहा था देह व्यापार
पुलिस को इस सेंटर के बारे में शिकायत मिल रही थी कि यहां स्पा व सैलून की आड़ में संचालक युवतियों से देह व्यापार करवा रहा है। योजना के तहत सोमवार की शाम पुलिस ने सेक्टर 5 के थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने हेड कांस्टेबल पवन कुमार को नकली ग्राहक बनाकर वहां भेजा।

4 of 9
पार्लर में हो रहा था देह व्यापार
पुलिस के अनुसार स्पा मालिक मनोज राना ने ग्राहक को बताया कि स्पा में प्रति घंटे एक हजार रुपये का चार्ज है। इस दौरान उसने एक लड़की के साथ नकली ग्राहक को अंदर भेज दिया। 
विज्ञापन

5 of 9
पार्लर में हो रहा था देह व्यापार
नकली ग्राहक ने जब पुलिस को इशारा किया तो थाना सेक्टर-5 प्रभारी अनिल कुमार, एसआई पूनम हुड्डा सहित 10 पुलिसकर्मियों ने स्पा सेंटर में छापा मार दिया। छापा मारते ही वहां अफरा-तफरा मच गई। 
विज्ञापन

6 of 9
पार्लर में हो रहा था देह व्यापार
पुलिस ने मौके से तीन लड़कियों सहित सात लोगों को काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर में आधा दर्जन छोटे-छोटे केबिन बनाए गए थे। यहां से काबू किए गए लोगों को पुलिस थाने लेकर पहुंची तथा सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।
 
विज्ञापन

7 of 9
पार्लर में हो रहा था देह व्यापार
एसीपी सिटी राजीव यादव ने बताया कि जिन लोगों की गिरफ्तारी की गई है कि उनमें स्पा का मालिक मनोज राना भी शामिल है, जिसने तीन महीने पहले ही यह स्पा/मसाज सेंटर खोला था।

8 of 9
पार्लर में हो रहा था देह व्यापार
मनोज दिल्ली के बिजवासन का रहने वाला है। वहीं जिन ग्राहकों को पुलिस ने पकड़ा है, उनकी पहचान अशोक विहार निवासी अभिषेक, रतन विहार निवासी पवन, भीम नगर निवासी निखिल के रूप में की गई है।
 
विज्ञापन

9 of 9
पार्लर में हो रहा था देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि प्रत्येक ग्राहक से एक हजार या इससे अधिक रुपये लिए जाते थे। तीनों युवतियों को रात में ही अदालत में पेश किया गया तथा उन्हें न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। जबकि संचालक समेत अन्य आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें